अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स ने क्या दिए थे गिफ्ट्स, करण जौहर ने खोला राज

Karan Johar: द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर करण जौहर ने फाइनली खुलासा कर दिया कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने क्या गिफ्ट दिया था.

Karan Johar: द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. जहां पहले एपिसोड में आलिया भट्ट, वेदांग रैना, निर्देशक वासन बाला और निर्माता करण जौहर ने शिरकत की. प्रीमियर एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरपूर था. जहां आलिया ने अपनी शादी से लेकर बेटी राहा तक के कई किस्से शेयर किए और बताया कि कैसे उनके पति बेटी को रोज गाना सुनाते हैं और तब जाकर वह सोती है.

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स ने क्या दिए गिफ्ट्स

दरअसल शो के एक सेगमेंट ‘कमेंट की खुजली’ के दौरान, आलिया और रणबीर की अंबानी के बेटे अनंत की शादी के जश्न में शामिल होने की एक तस्वीर दिखाई गई. इसपर नेटिजन्स ने कई मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, “आलिया चलो देखते हैं कि वे बुफे में क्या परोस रहे हैं. उसी हिसाब से इन्हें शगुन देंगे.” जहां आलिया जोर से हंस पड़ीं, वहीं करण ने तुरंत अपना एक्सपर्ट कमेंट दे दिया. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें हम क्या शगुन देंगे, हमारी औकान ही नहीं है.”

पिता बनने के बाद करण की लाइफ में आया क्या बदलाव

इसी दौरान एक बातचीत में करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चों रूही और यश की परवरिश के बारे में भी बात की. साथ ही बताया कि कैसे वह स्कूल के दो व्हाट्सएप ग्रुप में है. जिसमें 60 महिलाएं है. उन्होंने बताया कि पिता बनने से उनमें काफी बदलाव आया है और अब वह अक्सर अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचते हैं और उनके लिए एक ठोस रास्ता बनाना चाहते हैं.

करण के प्रोफेशन को लेकर क्यों कंफ्यूज हैं उनके बच्चे

करण जौहर ने यह भी शेयर किया कि उनके बच्चे उनके प्रोफेशन से अनजान हैं. उन्होंने बताया कि वे निर्देशक की नौकरी को लेकर कंफ्यूज हैं. हालांकि जब बार-बार टीवी पर मुझे देखते हैं या फिर घर पर कॉस्ट्यूम ट्रायल होते है, तो पूछते है कि आप क्या हो, जो ऐसी ट्रीटमेंट मिलती है. करण जौहर के अलावा, आलिया भट्ट ने भी माता-पिता के रूप में अपनी और अपने पति रणबीर कपूर की दिलचस्प कहानियां साझा कीं, जिससे दर्शकों में और अधिक जानने की इच्छा हुई.

Also Read- दर्द से ताकत तक, करण जौहर ने अपनी अलग पहचान को बनाया अपनी सबसे बड़ी ताकत

Also Read- Devara में जान्हवी कपूर को कैसे मिला थंगम का रोल, जूनियर एनटीआर बोले- करण जौहर ने फोन किया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >