कपिल शर्मा शो को कृष्णा अभिषेक ने मारी लात! Bigg Boss OTT 2 का ऑफर मिलते ही उठाया इतना बड़ा कदम

द कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक सपना का किरदार निभाते है. हालांकि कपिल शो का ये सीजन जब शुरू हुआ तो कृष्णा इससे गायब दिखे. कुछ एपिसोड पहले ही एक्टर ने इसमें वापसी की. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो कृष्णा बिग बॉस ओटीटी के फनी सेगमेंट को होस्ट करते दिखेंगे.

सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. शो को ज्यादा से ज्यादा मजेदार बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे. उनके तरफ से पूरी तैयारी है. हाल ही में प्रोमो जारी हुआ था, जिसे दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया. अब सुनने में आ रहा है कि द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले सपना यानी कृष्णा अभिषेक बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट करते दिखेंगे.

कृष्णा अभिषेक Bigg Boss OTT 2 को करेंगे होस्ट

द कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक सपना का किरदार निभाते है. हालांकि कपिल शो का ये सीजन जब शुरू हुआ तो कृष्णा इससे गायब दिखे. कुछ एपिसोड पहले ही एक्टर ने इसमें वापसी की. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो कृष्णा बिग बॉस ओटीटी के फनी सेगमेंट को होस्ट करते दिखेंगे. एक सूत्र ने बताया, कृष्णा ने बिग बॉस के विभिन्न एपिसोड में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया है. पिछले सीजन में उन्हें बिग बज के चेहरे के तौर पर देखा गया था.

https://www.instagram.com/p/Cs-0wTfqW27/?hl=en
कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा शो करेंगे होस्ट?

सूत्र ने बताया, कृष्णा अभिषेक बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड एपिसोड में दिखेंगे. साथ ही स्पेशल सेगमेंट की एंकरिंग के साथ-साथ, कुछ खास मौकों पर सलमान खान साथ होस्ट करेंगे. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि एक बार फिर से कृष्णा शो को अलविदा कह देंगे. तो ऐसा नहीं है. कपिल शो का ये सीजन जल्द ही खत्म हो जाएगा और नया सीजन अक्टूबर में शुरू होगा. हालांकि उम्मीद है कि नये सीजन में भी एक्टर सपना बनकर लोगों को हसाएंगे.

https://www.instagram.com/p/CrkiDskKv-A/?hl=en
बिग बज सीजन 2 में कृष्णा अभिषेक की वापसी

वहीं, कृष्णा अभिषेक बिग बज़ सीजन 2 में भी वापसी करेंगे. शो एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगा, इसलिए उन्हें कपिल शर्मा शो का हिस्सा बनने में कोई दिक्कत नहीं होगी. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए अंजली अरोड़ा, फलक नाज, द्वेज दरबार, जिया शंकर, पालक पुरस्वानी का नाम फाइनल बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स में बताया गया कि अंजिल इस सीजन सबसे महंगी कंटेस्टेंट है.

Also Read: Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने उड़ाया सुमोना चक्रवर्ती का मजाक, कॉमेडी किंग को फिर मिला ये करारा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >