Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की ये बात सुनकर खूब हंसने लगी काजोल,जानिए ऐसा क्या कहा कॉमेडी किंग ने,VIDEO

Kapil Sharma Show: काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सलाम वेंकी को लेकर चर्चा में है. फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक्ट्रेस द कपिल शर्मा शो में आने वाली है. इस दौरान कॉमेडी किंग एक्ट्रेस से एक सवाल पूछ लेते है.

https://www.youtube.com/watch?v=fLN-H5xgIn0

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो के आगामी एपिसोड में काजोल, रेवती और विशाल जेठवा अपनी फिल्म सलाम वेंकी के प्रमोशन के लिए आएंगे. इस दौरान कपिल उनके साथ खूब मस्ती करते दिखेंगे. सुमोना शो में कपिल की पत्नी का रोल निभाती है. इस दौरान कपिल, एक्ट्रेस से पूछते है कि, अजय सर कमाल के डायरेक्टर है, आपका मन है डायरेक्शन करने का. इसपर एक्ट्रेस कहती है, बिल्कुल नहीं. कॉमेडी किंग इसपर कहते है, जरूरत भी नहीं है. जो लेडी अपने घर में रोज अजय देवगन को डायरेक्ट करती है. इसे सुनकर एक्ट्रेस खूब हंसने लगती है. बता दें कि फिल्म सलाम वेंकी 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

The Kapil Sharma Show: In the upcoming episode of The Kapil Sharma Show, Kajol, Revathi and Vishal Jethwa will come for the promotion of their film Salaam Venky. During this, Kapil will be seen having a lot of fun with him. Sumona plays the role of Kapil’s wife in the show. During this, Kapil asks the actress that Ajay sir is a great director, do you want to direct? On this the actress says, not at all. Comedy King says on this, there is no need either. The lady who directs Ajay Devgan everyday in her house. Hearing this, the actress starts laughing a lot. Please tell that the film Salaam Venky will release on December 9.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >