Sunil Grover संग 6 साल पुरानी लड़ाई को भूल बैठे कपिल शर्मा, फोटो शेयर कर लिखा ऐसा कैप्शन, फैंस कमेंट करने पर हो गए मजबूर

Kapil Sharma: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की एक तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है. फोटो में दोनों साथ में काफी खुश दिख रहे हैं.

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ में आ गए है. कपिल शर्मा के नये शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुनील की वापसी हो गई है. ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आता है और इसमें सुनील डफली के किरदार में दिखते है. अबतक इसके दो एपिसोड आ चुके हैं. इस बीच सुनील और कपिल ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों साथ में है. इस तसवीर के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी शेयर किया है.


कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर संग शेयर की ये फोटो
छह साल साल पहले कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर और उनकी टीम इंटरनेशनल ट्रिप पर जा रही थी, तब फ्लाइट में में कपिल और सुनील के बीच लड़ाई हो गई थी. जिसके बाद सुनील ने कपिल के साथ काम करना बंद कर दिया था. अब इतने सालों बाद दोनों एक साथ फिर से दिखे हैं. फ्लाइट से कपिल ने सुनील संग फोटो शेयर कर लिखा, चिंता मत करिए, ये एक छोटी से फ्लाइट है. फोटो में दोनों साथ में बैठे दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान है. साथ ही एक जूस का ग्लास भी वहां पर रखा हुआ है. ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.


यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
कपिल शर्मा के पोस्ट पर यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स के भी कमेंट्स आ रहे हैं. अदा शर्मा ने लिखा, सोनू, ड्रिंक में दो बूंद सोडियम थायोसल्फेट दाल ही दो. टेस्ट के लिए. एक यूजर ने लिखा, भाई ऑस्ट्रेलिया फिर से जा रहे हो क्या. एक यूजर ने लिखा, भाई आप दोनों अलग-अलग ही बैठ जाते. एक यूजर ने लिखा, इनको पास की सीट किसने दी, गए फिर 4 5 साल. एक यूजर ने लिखा, ऑस्ट्रेलिया मता जाना. बता दें कि शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अबतक रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी, क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर आ चुके हैं.

The Great Indian Kapil Show: वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार पर छलका रोहित शर्मा का दर्द, कह दी ये बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >