Coronavirus Lockdown: टीवी पर फिर साथ दिखेंगे कपिल शर्मा- सुनील ग्रोवर, लोगों को हंसाने को तैयार

Coronavirus कपिल शर्मा शो के पुराने एपिसोड भी टीवी पर आ रहे हैं. मतलब फिर से एक बार कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ दिखेंगे.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश को लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है. लॉकडाउन की वजह से फिल्मों और सीरीयल्स की शूटिंग बंद है. वहीं कई सारे पुराने सुपरहिट सीरियल्स जैसे रामायण, महाभारत और शक्तिमान का दोबारा टेलिकास्ट किया जा रहा है. ऐसे में अब कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) के पुराने एपिसोड भी टीवी पर आ रहे हैं. मतलब फिर से एक बार कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) साथ दिखेंगे.

लॉकडाउन के कारण किसी नए एपिसोड की शूटिंग नहीं हो रही है. ऐसे में चैनल और मेकर्स ने फैसला किया है क‍ि वह दर्शकों को हंसाना जारी रखेंगे और बोरियत कम करने के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ के पुराने एपिसोड्स फिर से दिखाए जाएंगे.

गौरतलब है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच एक फ्लाइट पर झगड़ा हुआ था. इसके बाद से ही दोनों की राहें जुदा हो गई हैं. सुनील ग्रोवर ने पर्दे पर वापसी की कोश‍िश तो खूब की, लेकिन वह ‘मशहूर गुलाटी’, ‘गुत्थी’ और ‘रिंकू भाभी’ जैसे रुतबा फिर नहीं पा सके.

सुनील अब टीवी से ज्‍यादा फिल्‍मों में नजर आते हैं. वह बीते साल सलामन खान के साथ ‘भारत’ में नजर आये थे. सुनील अवॉर्ड शोज में भी श‍िरकत करते रहते हैं.

बता दें कि देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या अब 35 हो गयी है. वहीं, इस घातक वायरस से अब तक 1397 लोग संक्रमित हो गये हैं. पिछले 24 घंटों की बात की जाये तो कोरोना के 146 नये मामले सामने आये हैं. राहत की बात यह है कि अब तक 123 लोग इलाज के बाद ठीक हो गये हैं. दुनिया की बात करें तो इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 40,000 लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >