Kannappa X Review: प्रभास-अक्षय के कैमियो से चमकी ‘कन्नप्पा’, क्लाइमेक्स देख लोग बोले- आखिरी 30 मिनट…

Kannappa X Review: विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ ने सिनेमाघरों में रौनक ला दी है. जानें फिल्म के क्लाइमेक्स, वीएफएक्स और प्रभास के कैमियो को लेकर क्या बोले दर्शक और समीक्षक.

Kannappa X Review: विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ आखिरकार 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं और यह साफ है कि लोग इसे सिर्फ एक मूवी नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव मान रहे हैं.

फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे दिग्गज सितारे कैमियो और विशेष भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है. अब जबकि यह फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो आइए एक्स रिव्यू से बताते हैं कैसी है कन्नप्पा.

क्लाइमेक्स ने जीता दिल

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के मुताबिक, “मैंने अभी-अभी कनप्पा देखी है और मैं अभी भी अपने दिमाग से आखिरी 30 मिनट को नहीं निकाल पा रहा हूं. मैंने सिर्फ एक बार ऐसा महसूस किया है कि यह इतना गहरा है, वह था कांतारा के क्लाइमेक्स के दौरान. दर्शक- खास तौर पर भगवान शिव के भक्त, रोंगटे खड़े कर देंगे. क्लाइमेक्स रोंगटे खड़े कर देने वाला, भावनात्मक रूप से जबरदस्त और रोंगटे खड़े कर देने वाला है.”

दर्शकों का फीडबैक

लेखक कोना वेंकट ने कहा, “दूसरे हाफ में फिल्म दमदार हो जाती है, खासकर क्लाइमेक्स वाकई मंत्रमुग्ध कर देने वाला है. प्रभास की मौजूदगी ने फिल्म में जान डाल दी है.”

एक एक्स यूजर ने लिखा, “पहली छमाही एवरेज, दूसरी छमाही ब्लॉकबस्टर. विजय द्वारा अंतिम 20 मिनट का प्रदर्शन. बैकग्राउंड म्यूजिक दिल को छू जाता है. प्रभास Rudra के रूप में दिखाई देते हैं, फिल्म भक्ति दृश्यों से भरी हुई है, और दिल को छूने वाले अंत के साथ समाप्त होती है.”

एक और यूजर बोले, “क्लासिक पौराणिक फिल्म है. संगीत, भावनाएं, सिनेमैटोग्राफी सब बेहतरीन हैं। विष्णु मांचू ने इस भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाया.”

यह भी पढ़े: Kannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू ने फिल्म के पहले दिन की कमाई पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अक्षय-प्रभास अच्छी ओपनिंग…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >