Kannappa Box Office Collection Day 9: कछुए की चाल से कन्नप्पा ने 9वें दिन कमाए इतने रुपये, आंकड़े चौंका देगी

Kannappa Box Office Collection Day 9: मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित विष्णु मांचू की पौराणिक ड्रामा कन्नप्पा 27 जून को सिनेमाघरों में आई. इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, हालांकि वीकडेज के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. आइये जानते हैं मूवी ने 9वें दिन कितनी कमाई.

Kannappa Box Office Collection Day 9: साउथ सुपरस्टार विष्णु मांचू स्टारर और अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल की कैमियो वाली फिल्म कन्नप्पा ने सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने मूवी को मस्ट वॉच बताया. बॉक्स ऑफिस पर भी कन्नप्पा ने तगड़ी कमाई की. आइये जानते हैं 9 दिनों में मूवी ने कितने करोड़ कमाए.

कन्नप्पा ने 9वें दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कन्नप्पा ने 9वें दिन यानी शनिवार को 0.18 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 30.81 करोड़ हो गया. यह थियेटर्स में काजोल की मां के साथ रिलीज हुई थी. इसने हॉरर ड्रामा को पछाड़ दिया है.

कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Kannappa Box Office Collection Day 1: 9.35 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 2: 7.15 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 3: 6.9 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 4: 2.3 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 5: 1.8 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 7: 1.35 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 8: 1.35 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 9: 0.18 करोड़

नेट कलेक्शन- 30.81 करोड़

कन्नप्पा के बारे में

विष्णु मांचू ने कई सालों से कन्नप्पा को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है. यह फिल्म थिन्नाडू नामक एक शिकारी की कहानी पर आधारित है, जो नास्तिक है, लेकिन बाद में भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त बन जाता है. इसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत के तुरंत बाद क्यों पराग त्यागी कुत्ते को घुमाने ले गए थे बाहर, करीबी दोस्त बोले- एक समय में डर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >