Kanguva First Review: सूर्या की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें रिव्यू

Kanguva First Review: सूर्या और शिवा की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘कंगुवा’ आज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में बॉबी देओल और दिशा पटानी भी हैं. अगर आप मूवी देखने की सोच रहे हैं, तो यहां रिव्यू पढ़ लें.

Kanguva Movie Review: तमिल सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म कंगुवा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पीरियड ड्रामा में सूर्या को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाया गया है. फिल्म में बॉबी देओल और दिशा पटानी भी हैं. शिवा की ओर से निर्देशित, कंगुवा में हाई ओक्टेन एक्शन सीन्स मौजूद है, जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट के रोलर कोस्टर राइड पर लेकर जाएगा. आइये जानते हैं ट्विस्ट पर नेटिजन्स को कैसी लगी फिल्म.

कंगुवा का पहला रिव्यू आया सामने

कंगुवा का फर्स्ट डे फर्स्ट शो चल रहा है और दर्शक सिनेमा हॉल से रिव्यू शेयर कर रहे हैं. एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “एक दिलचस्प स्क्रिप्ट के साथ दिमाग हिला देने वाले सीन्स और बेहतरीन वीएफएक्स.. सूर्या और बाकी स्टार्स का परफॉर्मेंस कमाल का था.. मनिप्पु वीडियो गाना फिल्म का सबसे अच्छा हिस्सा है… इसे 3डी में देखना मजेदार अनुभव होगा. क्लाइमेक्स, फाइट और कैमियो इस फिल्म के लिए कमियां थे. रेटिंग: 3/5.”

दर्शकों ने फिल्म ने बताया ब्लॉकबस्टर

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”#कंगुवा बस मगरमच्छ लड़ाई का इंतजार करें… जबरदस्त बेहतरीन और सीटी मार.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कुछ रिव्यू ब्लास्ट जैसी होती है… यह मेगा ब्लॉकबस्टर है. #कंगुवा 4.75/5.” सूर्या के फैंस ने लिखा, #KANGUVA फर्स्ट हाफ रिपोर्ट, भारतीय सिनेमा में कभी नहीं देखा गया सीन एक्सपीरियंस. बड़े पर्दे पर इसे देखने से न चूकें. ब्लॉकबस्टर वाइब्स.” कांगुवा 2022 के बाद सूर्या की पहली रिलीज है. उन्हें दो आखिरी बार दो फिल्मों जय भीम और सोरारई पोटरू में देखा गया था.

Also Read- Kanguva Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी, ओपनिंग पर सूर्या की फिल्म कमाएगी इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >