Kanguva Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी, ओपनिंग पर सूर्या की फिल्म कमाएगी इतने करोड़

Kanguva Box Office Collection Day 1: कंगुवा फिल्म से तमिल स्टार सूर्या बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के लिए तैयार है. फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आइये जानते हैं ये ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कलेक्शन करेगी.

Kanguva Box Office Collection Day 1: तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें बॉबी देओल और दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में हैं. कंगुवा की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और हर दिन ये हजारों टिकट बेच रही है. आइये जानते हैं पहले दिन मूवी कितने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है.

कंगुवा को लेकर क्या बोले ट्रेड एनालिस्ट

निर्माता ज्ञानवेलराजा ने दावा किया था कि फिल्म 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी. अब चेन्नई के फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने न्यूज18 संग बात करते हुए कहा, ”वे 1000 करोड़ रुपये की बात कह रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि फिल्म इतना कलेक्शन करेगी. एडवांस बुकिंग लेट से शुरू हुई. केरल में मूवी अच्छी ओपनिंग लेगी. हालांकि, विदेशों में अभी तक 120,000 डॉलर (1.01 करोड़ रुपये) ही बुकिंग हुई है.”

कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर कितनी कर सकती है कमाई

रमेश बाला ने आगे कहा, फिल्म पहले दिन तमिलनाडु में 20 करोड़ रुपये के लगभग कमाएगी. वहीं दुनिया भर में इसका ओपनिंग डे कलेक्शन 75 करोड़ रुपये होगा. हालांकि यह संख्या अमरन और रजनीकांत की वेट्टैयन जैसी हालिया हिट फिल्मों के बराबर नहीं है. कंगुवा सूर्या के लिए सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरेगी. शिवा की ओर से निर्देशित, कंगुवा दिशा पटानी और बॉबी देओल की तमिल डेब्यू फिल्म भी है. उम्मीद है कि कार्थी ने फिल्म में एक कैमियो किया है.

Also Read- Kanguva Advance Booking: फिल्म की एडवांस बुकिंग ने मचाया भौकाल, लाखों में बिके टिकट, जानें कितनी हुई कमाई

Also Read: Kanguva Trailer Review: सूर्या का जबरदस्त एक्शन और डुअल रोल ने बढ़ाई फिल्म की एक्साइटमेंट, जाने क्या कुछ है फिल्म में नया 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >