Kangana Ranaut ने ठुकरा दिया था रणबीर के ‘संजू’ का ऑफर, खुद किया इस बात का खुलासा

Kangana Ranaut ने एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया हे कि फिल्म संजू पहले उन्हें ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों मनाली में अपने परिवार के साथ क्वारंटाइन में हैं. हाल ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुल कर बातें की. इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी बताया था. अब एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया हे कि फिल्म संजू पहले उन्हें ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था.

कंगना ने बताया, ‘रणबीर कपूर संजू का ऑफर लेकर मेरे घर आया था, लेकिन मुझे फिल्म में अपना रोल पसंद नहीं आया. उस फिल्म में मेरे लायक करने के लिए कुछ ज्यादा काम नहीं था, इसलिए मैंने रणबीर को मना कर दिया. सोचो ज़रा दूसरी कौन-सी अभिनेत्री उन्हें मना करती?’

कंगना ने कहा, ‘पर मैं हमेशा मानती हूं कि मैं आज यहां इस वजह से नहीं कि मैंने फिल्मों में काम किया है, बल्कि मैं यहां उन फिल्मों की वजह से पहुंची हूं जिनमें मैंने काम नहीं किया. मुझे सुल्तान करने के लिए भी ऑफर आया था, लेकिन मैंने नहीं किया. मुझे याद है मेरे न कहने के बाद आदित्य चोपड़ा ने मुझे कॉल किया और कहा ‘मैं तुम्हारे साथ फिर कभी काम नहीं करूंगा. तो हां, ये सब मेरे साथ हुआ है.’

कंगना रनौत ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो भविष्य में अपने ज़माने की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला का किरदार अदा करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने मधुबाला जी को हमेशा ही पसंद किया है. इसलिए मैं उनके रोल को स्क्रीन पर निभाना पसंद करूंगी और चाहूंगी कि दिलीप कुमार का रोल आमिर खान निभाएं. अनुराग बसु रणबीर कपूर को लेकर किशोर कुमार की बायोपिक बनाने वाले थे और मुझे मधुबाला का रोल ऑफर हुआ था. लेकिन फिल्म बनी नहीं. पर अब, मैं उनके किरदार को स्क्रीन पर निभाना ज़रूर पसंद करूंगी.’

बता दें कि 2018 में रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था. इस फिल्म में सोनम कपूर, दिया मिर्जा, विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा भी अहम रोल में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी.

इससे पहले कंगना ने पिंकविला को बताया था कि, ‘मेरे पास कोई ऐसा नहीं है जो मेरी एनर्जी को कम कर सके. मैं इसके लिए कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं कर सकती. मैं अपने आप में पूरी हूं. इसलिए मुझे मेरी जिंदगी में मेरे जैसा ही कंप्लीट शख्स चाहिए.” उन्होंने आगे कहा, ”मैं हमेशा से अपनी आजादी के नशे में रही हूं. जब मैं केजुअल डेट करती थी उस समय भी में उस शख्स के साथ बेड शेयर नहीं कर पाती थी. मैं आधी रात को उठकर अपने कमरे में चली जाती थी. ‘

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >