अब Kangana Ranaut परिवार के साथ खेल रही ताश, Lockdown में यूं बिता रही वक्त

Kangana Ranaut की एक और तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ गार्डन में नजर आ रही है.

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लॉकडाउन के कारण इन दिनों मनाली में अपने परिवार के साथ समय बिता रही है. हाल ही में कगंना की बहन रंगोली चंदेल ने उनकी एक बचपन की तसवीर शेयर की थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. अब कंगना की एक और तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ गार्डन में नजर आ रही है.

Also Read: Salman Khan का ये Kiss वीडियो हो रहा वायरल, याद आएगी बीते कल की सुपरहिट फिल्म की…

दरअसल, इस तसवीर को कंगना रनौत की टीम ने पोस्ट किया है. इसमें कंगना रनौत अपने परिवार के साथ गार्डन में बैठकर ताश खेल रही है. तसवीर के बैकग्राउंड में सुंदर पहाड़ दिखाई दे रहा है.

इससे पहले रंगोली ने कंगना के स्‍कूली दिनों की एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें अभिनेत्री सीता के गेटअप में थी. तसवीर में कंगना बेहद ही प्यारी लग रही हैं. कंगना ने लाल साड़ी के साथ माथे पर बिंदी और बालों में गजरा लगाया है.

इस तसवीर को शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा,’ रामायण का प्रसारण किया जा रहा है, तो पेश है स्‍कूल के रामायण के प्‍ले से कंगना की ए‍क तसवीर. मेकअप, कॉस्टयूम, डायरेक्शन कंगना का था. वह महज 13 साल की थी और इस तरह तैयार होने के लिए पापा से बहुत डांट पड़ी थी, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता था.’

उन्‍होंने अपने माता-पिता की एक पुरानी तसवीर भी शेयर की थी, जिसमें वह अपने पुराने किचन के बारे में बता रही हैं. रंगोली ने लिखा,’ माता-पिता की पुरानी तस्वीर, जब हम छोटे थे तो हमारे पास पारंपरिक चुल्हे के साथ पारंपरिक रसोई भी थी, तब पापा ने गैस स्टोव के साथ नई पश्चिमी शैली की रसोई बनाई जिसमें अलमारियों की डाइनिंग टेबल थी, हम अपने पिता के दृष्टिकोण से चौंक गये थे.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >