Kangana Ranaut Net Worth: इतने करोड़ की मालकिन हैं कंगना रनौत, लिस्ट में ये लग्जरी कारें शामिल

Kangana Ranaut Net Worth: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले अपनी संपत्ति की घोषणा की है. अभिनेत्री हाल ही में राजनेता बनी हैं और अपने गृहनगर मंडी से चुनाव लड़ रही हैं. कंगना रनौत के पास 91 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें गहने, कारें और अचल संपत्ति शामिल है.

Kangana Ranaut Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं. अब उन्होंने राजनीति में कदम रखा है. जी हां एक्ट्रेस मंडी से इस साल का लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं. बीते दिनों उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. कंगना जो 24 वर्षों से काम कर रही है और एक बॉलीवुड अभिनेत्री है, उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये के आसपास है. कंगना रनौत के हलफनामे के अनुसार, उनके पास 28.7 करोड़ की चल संपत्ति और 62.9 करोड़ की अचल संपत्ति के साथ 91.5 करोड़ से अधिक है.


इतने करोड़ की मालकिन हैं कंगना रनौत
हलफनामे में दावा किया गया है कि कंगना के पास 5 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, 3 करोड़ रुपये के हीरे के आभूषण और 50 लाख रुपये की चांदी है. इसके साथ ही, क्वीन अभिनेत्री के पास शानदार कारें हैं, जिनमें 98 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू, 58 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज और 3.91 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक शामिल हैं. उनके पास 53000 रुपये का एक वेस्पा स्कूटर भी है. कंगना रनौत के पास करीब 2 लाख कैश और 1.35 करोड़ का बैंक बैलेंस है और 17 करोड़ रुपये का कर्ज भी है.

Also Read- Amitabh Bachchan से खुद की तुलना करने पर चर्चा में आईं कंगना रनौत, कहा- ‘बिग बी के बाद मुझे प्यार और सम्मान मिलता है’

Also Read- Lok Sabha Election 2024 : ‘मैं अशुद्ध हूं’, ऐसा कहने वाले ‘शहजादों’ को जनता सबक सिखाएगी, जानें क्यों भड़की कंगना रनौत

Also Read- Kangana Ranaut Remarks : क्या कंगना रनौत पर सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से कटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट?


इन जगहों पर कंगना रनौत के हैं फ्लैट्स
संपत्तियों के बारे में बात करें तो, इमरजेंसी अभिनेत्री के पास चार कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं, एक चंडीगढ़ में, एक मुंबई में एक व्यावसायिक संपत्ति और मनाली में इमारत शामिल है. कंगना मुंबई में 16 करोड़ रुपये के तीन फ्लैट और मनाली में एक बंगले की भी मालकिन हैं, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है. कंगना ने यहां तक ​​दावा किया कि 2022-2023 के लिए उनकी वित्तीय कमाई 4 करोड़ थी और उन्होंने 2021 में 12.3 करोड़ कमाए.


ग्रैजुएट हैं कंगना रनौत
कंगना रनौत के नाम पर लगभग 50 एलआईसी पॉलिसियां ​​​​हैं और उनके खिलाफ आठ आपराधिक मामले हैं. अंत में, उनकी उच्च शिक्षा के बारे में बताया गया कि वह ग्रैजुएट हैं और उन्होंने चंडीगढ़ के एक निजी स्कूल से 12वीं कक्षा पूरी की है. बता दें, कंगना ने 18 साल की उम्र में फिल्म गैंगस्टर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. कंगना ने अपना पूरा समय प्रचार के लिए समर्पित कर दिया है. मंडी से टिकट मिलने के बाद से अभिनेत्री ने हिमाचल प्रदेश में कई रैलियां की हैं और अपने बयानों से सुर्खियां बटोर रही हैं. हिमाचल प्रदेश में मतदान 1 जून को होगा.

Also Read- उम्मीद है राजनीति में भी सफलता मिलेगी, नामांकन दाखिल करने के बाद बोलीं कंगना रनौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >