Kangana Ranaut को चित्रांगदा की इस भूल से मिला फिल्म 'गैंगस्टर' में रोल, एक्ट्रेस ने कहा 'वह फोन नहीं…'

Kangana Ranaut ने अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन के बीच एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि फिल्म गैंगस्टर: ए लव स्टोरी में अपना रोल लगभग खो चुकी थीं.

Kangana Ranaut इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए उनकी फिल्म के बारे में कोई बात न करने पर उन्हें जहरीला बताया था. अब एक्ट्रेस ने इंडिया टुडे के चैनल ‘द लल्लनटॉप’ में अपनी फिल्म गैंगस्टर को लेकर खुलासा किया कि, वह फिल्म में अपना रोल लगभग खो चुकी थीं लेकिन एक्ट्रेस चित्रांगदा की एक भूल की वजह से उन्हें उनका रोल वापस मिल गया था. आइए जानते हैं इस भूल और उनके रोल खोने के पीछे की वजह क्या थी.

महेश भट्ट को लगता था कि कंगना रोल के लिए बहुत छोटी हैं

कंगना रनौत ने इंटरव्यू में बताया महेश भट्ट की निर्मित फिल्म ‘गैंगस्टर’ में उन्होंने लगभग अपना रोल खो दिया था क्योंकि महेश भट्ट को लगता था कि वह भूमिका नहीं निभा पाएंगी क्योंकि वह उस रोल के लिए बहुत छोटी हैं. उन्होंने यह भी बताया कि चित्रांगदा की एक गलती की वजह से उन्हें अपना रोल वापस मिल गया था.

कंगना रनौत ने गैंगस्टर के लिए दिया ऑडिशन

कंगना रनौत ने कहा कि, “अनुराग बसु ने ‘गैंगस्टर’ से पहले हिट फिल्म ‘मर्डर’ बनाई थी. वह अपनी नई फिल्म के लिए नई अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे और मैं उस समय बहुत सारे ऑडिशन दे रही थी. मैं ऑडिशन के लिए जुहू स्थित उनके स्टूडियो में गई थी. अनुराग भी वहां थे और उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें मेरी तस्वीरें मिल गई हैं. फिर उन्होंने मुझसे कुछ काम करने को कहा. सबसे पहले उन्होंने मुझे नशे में धुत एक सीन करने को कहा. उसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि मैं कैसे रोती हूं. फिर उन्होंने मुझसे कुछ डायलॉग्स बोलने को कहा. उसके बाद मुझे घर भेज दिया गया.”

Also Read: Kangana Ranaut ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कसा तंज, कहा ‘ये लोग जो है बिल्कुल जहरीले…’

कंगना नहीं चित्रांगदा को मिला था रोल

कंगना रनौत ने आगे कहा कि, “कुछ दिनों बाद, मुझे एक कॉल आया और बताया गया कि मुझे फाइनल कर लिया गया है. फिर कुछ दिनों के बाद, अनुराग ने मुझे कॉल किया और कहा कि ‘तुमने रोल खो दिया है’. उन्होंने कहा कि भट्ट साहब सहमत नहीं हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ‘तुम इस रोल के लिए बहुत छोटी हो’. अनुराग ने यहां तक कहा कि चित्रांगदा को मेरी भूमिका के लिए चुना गया है.”

Also Read: Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कंगना का बड़ा बयान, बॉलीवुड में टैलेंट को किस तरह किया जाता है ट्रीट

ऐसे हुई कंगना फिल्म में कास्ट

उन्होंने आगे चित्रांगदा की भूल के बारे में आगे कहा कि, “लेकिन फिर, अनुराग ने कुछ दिनों बाद मुझे कॉल किया और कहा कि मुझे मेरी भूमिका वापस मिल गई है क्योंकि चित्रांगदा फोन नहीं उठा रही हैं.”

फिल्म के बारे में

गैंगस्टर: ए लव स्टोरी का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था जो साल 2006 की एक रोमांटिक-थ्रिलर थी. कंगना को फिल्म में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था. अब कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को रिलीज होगी. जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >