Kamasutra स्टार इंदिरा वर्मा भी Coronavirus की चपेट में

indira varma- ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और कामसूत्र- अ टेल ऑफ लव’ की स्टार इंदिरा वर्मा ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.

मुंबई: ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ (Game of Thrones) और कामसूत्र- अ टेल ऑफ लव’ (Kama Sutra: A Tale of Love) की स्टार इंदिरा वर्मा ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. उन्होंने यह जानकारी तब दी जब दो दिन पहले ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अभिनेता क्रिस्टोफर हिव्जु ने भी कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की थी.

एचबीओ की मशहूर सीरीज में एलारिया सैंड का किरदार निभाने वाली वर्मा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘मैं बिस्तर पर हूं और मेरी तबीयत नासाज है. सुरक्षित और स्वस्थ रहे और अपने साथ के लोगों के प्रति दयालु रहे. ‘

46 वर्षीय अभिनेत्री लंदन के वेस्ट एंड में ‘द सीगुल’ नाटक में भी काम कर रही हैं. वैश्विक महामारी के कारण इस नाटक पर अभी रोक है. इंदिरा ने कहा, ‘बहुत दुखद है कि हमारा और दुनियाभर में कई अन्य कार्यक्रम कोविड-19 के कारण काफी प्रभावित हुए हैं. हमें जल्द ही वापसी की उम्मीद है.

इंदिरा ने अपने करियर की शुरुआत 1995 ‘कामसूत्रः अ टेल ऑफ लव’ से की थी. पहली ही फिल्म में इतने बोल्ड सीन देने की वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके अलावा उन्होंने बॉबी देओल और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘और प्यार हो गया’ में काम किया था. फिल्मों के अलावा इंदिरा मॉडलिंग भी करती हैं.

इंदिरा वर्मा के अलावा ब्रिटेन के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और संगीतकार इद्रिस एल्बा भी कोरोना के संक्रमण की चपेट में है. उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर एक वीडियो डालकर शेयर की. उन्होंने कहा, ‘इस सुबह मैं कोविड 19 के लिए पॉजिटिव पाया गया. मैं ठीक महसूस कर रहा हूं. अभी तक कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन जब से वायरस के एक्सपोजर में होने की संभावना का पता चला, तब से खुद को अलग कर लिया था. दोस्तों, घर पर रहो, और दिमाग का इस्तेमाल करो. मैं बताता रहूंगा कि मैं कैसा हूं. चिंता की कोई बात नहींं.

हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विलसन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. टॉम हैंक्स ने खुद इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा, ‘हम थोड़ा थका हुआ महसूस कर रहे थे, ऐसा लग रहा था मानो जुकाम और थोड़ा शरीर में दर्द है. रीटा को थोड़ी ठंड लगग रही थी. थोड़ा बुखार भी था. चीजों को सही तरीके से निभाने के लिए, जैसा कि अभी दुनिया में हर जगह जरूरी है, हमने कोरोनावायरस के लिए टेस्ट कराया और इस टेस्ट को सकारात्मक पाया. अब, हम क्या कर सकते हैं? चिकित्सा अधिकारियों के प्रोटोकॉल का हमें पालन करना ही पड़ेगा. हमारा टेस्ट किया जाएगा और लोगों के स्वास्थ्य के लिए और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमें अलग किया जाएगा.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >