Kamal Haasan एक-दो दिन में अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज, बुखार आने के बाद कराया गया था भर्ती

कमल हासन को हल्का बुखार और खांसी की वजह से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, रिपोर्टों से पता चला है कि एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

साउथ सुपरस्टार कमल हासन को बीते दिनों हल्का बुखार और खांसी आने पर श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर (SRMC) में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है. अभिनेता को एक या दो दिन में छुट्टी मिल जाएगी. हाल ही में उन्होंने अपने मेंटर और दिग्गज डायरेक्टर के विश्वनाथ से हैदराबाद में मुलाकात की थी . दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

कमल हासन चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

कमल हासन इन-दिनों बिग बॉस तमिल सीजन 6 की होस्टिंग में व्यस्त हैं. अभिनेता पिछले छह सीजन से शो की एंकरिंग कर रहे हैं और यह एक बड़ी हिट रही है. बताया जा रहा है कि 23 नवंबर को, कमल हासन ने बेचैनी महसूस की और उन्हें हल्का बुखार हो गया. जिसके बाद इलाज के लिए चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने इलाज किया और ठीक होने के लिए कुछ दिनों के लिए आराम करने का सुझाव दिया. कमल हासन को एक-दो दिन में छुट्टी मिल जाएगी.


फिल्म निर्माता के. विश्वनाथ के साथ कमल ने शेयर की थी तसवीर

कमल हासन ने हाल ही में फिल्म निर्माता के. विश्वनाथ के साथ अपनी मुलाकात की तसवीर फैंस के संग शेयर किया था. तसवीर के साथ उन्होंने कैप्शन में किया, मास्टर के. विश्वनाथ सर से उनके घर पर मिले. बहुत सारा सम्मान. बता दें कि दोनों ने साथ में तीन फिल्मों सागर संगमम, स्वाति मुथ्यम और सुभा संकल्पम में काम किया था.

Also Read: Vikram Gokhale Health Update: विक्रम गोखले के पारिवारिक मित्र ने बताया अब कैसी है विक्रम गोखले की तबीयत
कमल हासन की आने वाली फिल्म

इन दिनों कमल हासन अपनी आगामी तमिल फिल्म मैगनम ओपस की शूटिंग में व्यस्त है. इसके अलावा इंडियन 2 को लेकर भी वो चर्चा में है. इसमें उनके अलावा सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर अहम किरदार में है. कमल हासन, फिल्म निर्माता मणिरत्नम की फिल्म से भी जुड़ने जा रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >