Kalki 2: प्रभास की 'कल्कि 2' को लेकर डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर भी मिला हिंट

Kalki 2: नाग अश्विन ने 'कल्कि 2' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. फिल्म की शूटिंग अगले महीने से फिर शुरू होगी. प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की यह फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज हो सकती है.

Kalki 2: प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज है. फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

अगले महीने से फिर शुरू होगी शूटिंग

Aakashavaani की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर नाग अश्विन ने बताया कि ‘कल्कि 2’ पर काम शुरू हो चुका है. फिल्म की टीम इस समय शूटिंग की तैयारियों में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि अगले महीने से फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की जाएगी और इसे जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी.

नाग अश्विन के इस बयान से साफ है कि मेकर्स फिल्म को लेकर पूरी तरह तैयार हैं और जल्द से जल्द इसे दर्शकों के सामने लाना चाहते हैं.

दिसंबर 2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म

Pinkvilla की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ‘कल्कि 2’ को दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल तक पूरी हो सकती है.

हालांकि, शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म को रिलीज होने में समय लग सकता है. इसकी वजह यह है कि ‘कल्कि 2’ में बड़े स्तर के विजुअल इफेक्ट्स (VFX), एक्शन सीक्वेंस और भविष्य की दुनिया को दिखाया जाएगा. ऐसे में मेकर्स पोस्ट-प्रोडक्शन पर खास ध्यान देना चाहते हैं, ताकि दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव मिल सके.

प्रभास के लिए होंगे पहले से बड़े एक्शन सीन

फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कल्कि 2’ में दर्शकों को पहले भाग से भी ज्यादा बड़े स्तर की लड़ाई और एक्शन देखने को मिलेगा.

सूत्रों के मुताबिक, प्रभास के किरदार के लिए कई बड़े एक्शन सीन तैयार किए जा रहे हैं, जिन पर काम भी शुरू हो चुका है. कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म का स्केल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होगा और दर्शकों को जबरदस्त एक्शन के साथ कई रोमांचक पल देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 में अपने रोल से डरी हुई थीं रश्मिका मंदाना, बोलीं- पहली बार ऐसा किरदार किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >