June Movie Releases: जून के महीने में किसी भी वीकेंड नहीं होंगे बोर, ये धांसू फिल्में होने जा रही है रिलीज, देखें लिस्ट

June Movie Releases: जून का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में सिनेमा प्रेमियों के लिए गुड न्यूज है, क्योंकि इस मंथ कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही है, जो आपको एंटरटेनमेंट के साथ-साथ थियेटर्स जाने तक मजबूर कर देगी.

June Movie Releases: फैंस कल्कि 2898 एडी, चंदू चैंपियन, महाराज, ब्लैकआउट और इनसाइड आउट 2 जैसी धांसू फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आपके लिए गुड न्यूज है, क्योंकि ये सभी मूवीज जून के महीने में ही रिलीज होगी.

Kalki 2898ad

कल्कि 2898 एडी
नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मोस्ट अवेटेड फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे कलाकार हैं. फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के संस्थापक अश्विनी दत्त ने किया है.

ALso Read-Bigg Boss OTT 3 का नया प्रोमो आउट, सलमान खान नहीं, बल्कि यह स्टार इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की लगाएगा क्लास

Chandu champion

चंदू चैंपियन
कबीर खान की ओर से निर्देशित, चंदू चैंपियन एक खिलाड़ी की प्रेरणादायक जर्नी को दिखाती है, जो कभी न हार मानने की कसम खाता है. कार्तिक आर्यन चंदू का किरदार निभाते नजर आएंगे. ये मूवी 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Maharaj

महाराज
आमिर खान के बेटे जुनैद खान महाराज से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगे. सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ​​की ओर से निर्देशित फिल्म में जुनैद एक पत्रकार की भूमिका में हैं. फिल्म में जुनैद के अलावा जयदीप अहलावत, शरवरी और शालिनी पांडे भी हैं. मानहानि मामले पर आधारित यह फिल्म 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

ALso Read-Kota Factory Season 3 OTT: इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Blackout

ब्लैकआउट
देवांग भावसार की ओर से निर्देशित, ब्लैकआउट एक क्राइम थ्रिलर कॉमेडी मूवी है. इसमें विक्रांत मैसी, मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर हैं. ज्योति देशपांडे और नीरज कोठारी द्वारा निर्मित, ब्लैकआउट 7 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.

Ishq vishk rebound

इश्क विश्क रिबाउंड

निपुण अविनाश धर्माधिकारी की ओर से निर्देशित, इश्क विश्क रिबाउंड में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, नायला ग्रेवाल और जिबरान खान हैं. फिल्म प्यार और दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है. यह 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इश्क विश्क रिबाउंड साल 2003 की मशहूर फिल्म इश्क विश्क का सीक्वल है.

Munjya

मुंज्या
आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित, अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी मुंज्या के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें शरवरी, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज हैं. यह फिल्म, 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ALso Read- OTT Releases This Week: गर्मी की वजह से नहीं जा पा रहे हैं बाहर, तो वीकेंड में देख डालें ये नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >