जूनियर एनटीआर की फिल्म Devara: Part 1 की शूटिंग हुई खत्म, सेट से आखरी दिन की तस्वीरें साझा कर मेकर्स ने रिवील किया रिलीज डेट

Jr. NTR की अपकमिंग फिल्म देवरा के पहले भाग की शूयटिंग पूरी हो गई है. एक्टर ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी दी है.

Jr. NTR की साउथ मेगा-बजट फिल्म देवरा के पहले भाग का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. एक्टर जूनियर एनटीआर ने भी इन दिनों फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके बाद फिल्म का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया है. इसी बीच फिल्म की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे खुद जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. यह तस्वीर फिल्म के सेट के आखरी दिन की है, जिसे शेयर करते हुए एक्टर ने जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसके साथ ही एक्टर ने फाइनल रिलीज डेट भी रिवील किया है.

देवरा पार्ट 1 की रिलीज डेट

जूनियर एनटीआर ने शूटिंग के आखरी दिन की तस्वीरें साझा करते हुए निचे कैप्शन लिखा कि “बस देव���ा पार्ट 1 के लिए अपना अंतिम शॉट खत्म किया. यह यात्रा शानदार रही है. मैं प्यार के सागर और अविश्वसनीय टीम को मिस करूंगा. 27 सितंबर को शिवा की तैयार की गई दुनिया में हर किसी के आने का इंतजार नहीं कर सकता.” इस फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा ने किया है. वहीं, फिल्म फिल्म को युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में बाजा फाड़ एंट्री लेने के लिए बिलकुल तैयार है.

Also Read: Devara Part 1 : जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर का रोमांटिक गाना, क्या देवरा करेगी नॉर्थ मार्केट में धमाल या फिर से होगी निराशा

Also Read: Devara Part 1: जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर के नए गाने का पोस्टर हुआ रिलीज, पोस्टर में दिखा  दोनों का रोमांटिक अंदाज

जूनियर एनटीआर वर्कफ्रंट

जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान जैसे स्टार्स नजर आएंगे. बात करें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो जल्द ही वह अपना बॉलीवुड डेब्यू ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ से करेंगे.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >