Devara में जान्हवी कपूर को कैसे मिला थंगम का रोल, जूनियर एनटीआर बोले- करण जौहर ने फोन किया…

Devara: जूनियर एनटीआर की फिल्म देवारा की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब साउथ एक्टर ने खुलासा किया जान्हवी कपूर को ये मूवी कैसे मिली.

Devara: जूनियर एनटीआर कोराटाला शिवा की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर देवारा पार्ट 1 के लिए तैयारी कर रहे हैं. 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इस मूवी से श्रीदेवी की बेटी ने टॉलीवुड में डेब्यू किया है. अब एनटीआर ने खुलासा किया है कि कैसे एक्ट्रेस को इस मूवी के लिए साइन किया गया.

जान्हवी के तेलुगु डेब्यू पर क्या बोले जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए शेयर किया कि जान्हवी ने ये मेनिफेस्ट किया और करण जौहर ने भी उन्हें कास्ट करने के लिए सिफारिश किया था. साउथ एक्टर ने शेयर किया कि स्क्रिप्टिंग के दौरान उन्होंने यह तय नहीं किया था कि थंगम की भूमिका कौन निभाएगा और उनका शुरू में जान्हवी को कास्ट करने का कोई ‘इरादा’ नहीं था. स्क्रिप्टिंग के अंत तक, उन्होंने बताया कि वे आश्वस्त हो गए थे और उन्होंने जान्हवी को कास्ट कर लिया.

देवारा की शूटिंग के दौरान क्यों नर्वस थी जान्हवी

अभिनेता ने कहा कि देवरा का पार्ट बनने की उनकी काफी इच्छा थी, लेकिन वह तेलुगु में बात करने के लिए घबरा रही थी. हालांकि वह इस बात से हैरान है कि उन्होंने मूवी की शूटिंग के दौरान काफी अच्छा परफॉर्म किया. एक्टर ने कहा, जान्हवी नर्वस थी कि वह कैसा प्रदर्शन करेंगी, तेलुगु ठीक से बोल पाएंगी कि नहीं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या वह श्रीदेवी की विरासत को कायम रख पाएंगी.

देवारा में कौन सा किरदार क्या निभाएगा किरदार

देवारा: पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. जूनियर एनटीआर ने दोहरी भूमिकाएं निभाई हैं, पहला पिता और पुत्र. सैफ ने

Also Read- Devara Part 2: जूनियर एनटीआर ने दी फिल्म के अगले पार्ट की जानकारी,जानिए आखिर क्या होगा फिल्म में खास

Also Read- Devara part 1: जूनियर एनटीआर की फिल्म ने टिकट सेल्स में रचा नया रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >