Dragon: क्या ‘ड्रैगन’ का ‘KGF’ और ‘सालार’ से है कनेक्शन? डायरेक्टर प्रशांत नील ने दिया साफ जवाब

Dragon: जूनियर एनटीआर की नई फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर डायरेक्टर प्रशांत नील ने बड़ा खुलासा किया है. जानिए क्या यह फिल्म KGF और सालार की कहानी से जुड़ी है या नहीं.

Dragon: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की नई फिल्म ‘ड्रैगन’ अगले साल यानी 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर इस फिल्म की एक छोटी सी झलक दिखाई गई थी. इसके बाद से ही फैंस के दिमाग में एक बड़ा सवाल था कि क्या यह फिल्म डायरेक्टर प्रशांत नील की पुरानी सुपरहिट फिल्मों ‘KGF’ और ‘सालार’ से जुड़ी होगी? क्या इन सब फिल्मों की कहानी आपस में मिलेगी? अब खुद डायरेक्टर प्रशांत नील ने एक इंटरव्यू में इस बात का साफ-साफ जवाब दे दिया है.

क्या ‘KGF’ और ‘सालार’ से जुड़ी है ‘ड्रैगन’?

Galatta Plus को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में डायरेक्टर प्रशांत नील ने बताया कि ‘ड्रैगन’ फिल्म का उनकी पुरानी फिल्मों ‘KGF’ या ‘सालार’ से कोई लेना-देना नहीं है. यह एक बिल्कुल अलग और नई फिल्म होगी. प्रशांत नील ने कहा कि उन्हें अलग-अलग फिल्मों की कहानियों को आपस में जोड़ना ज्यादा पसंद नहीं है. उनका मानना है कि अगर वह सिर्फ पैसे कमाने के लिए ऐसा करेंगे, तो फिल्म की कहानी और उसका असली रोमांच खराब हो सकता है. हालांकि, उन्होंने यह जरूर बताया कि ‘KGF’ और ‘सालार’ के बाद, यह उनकी खास एक्शन फिल्मों की सीरीज की आखिरी फिल्म होगी.

कैसा होगा जूनियर एनटीआर का रोल?

इस फिल्म में जूनियर एनटीआर का रोल बहुत ही अलग और खतरनाक होने वाला है. डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे महंगा विलेन चुना है. जूनियर एनटीआर इस फिल्म में ‘लूगर’ नाम के एक ऐसे अपराधी का रोल कर रहे हैं, जो गलत चीजों की तस्करी करता है और पुलिस-प्रशासन से टक्कर लेने की तैयारी में है. प्रशांत नील के मुताबिक, यह उनके द्वारा लिखा गया अब तक का सबसे डार्क और खतरनाक विलेन का किरदार है. जब जूनियर एनटीआर ने 5 साल पहले यह कहानी सुनी थी, तो उनके लिए इस रोल को हां कहना बहुत मुश्किल फैसला था.

फिल्म के बाकी कलाकार और कुछ जरूरी बातें

इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. उनके अलावा बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर, बीजू मेनन और सिद्धांत गुप्ता भी इस फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे. पहले इस फिल्म में साउथ के एक और बड़े एक्टर टोविनो थॉमस को भी लिया जा रहा था, लेकिन फिल्म की शूटिंग बहुत लंबी होने के कारण उन्होंने बाद में इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया.

यह भी पढ़ें: Dragon Movie में जूनियर NTR संग काम करने पर रुक्मिणी वसंत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >