Jiya Shankar Abhishek Malhan Engagement: क्या सच में जिया और अभिषेक ने कर ली सगाई? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बता दिया सबकुछ

Jiya Shankar Abhishek Malhan Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने फुकरा इंसान संग सगाई की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से लोगों के बीच यह मामला क्लियर कर दिया है. क्या सच में जिया और अभिषेक की सगाई हो चुकी है? सच्चाई जानने के लिए पूरी स्टोरी पढ़ें…

Jiya Shankar Abhishek Malhan Engagement: जिया शंकर ने हाल ही में फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर खुलकर रिएक्ट किया है. मंगलवार शाम एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह किसी दूसरे शख्स के साथ नजर आईं. इस तस्वीर के जरिए उन्होंने सगाई की खबरों को साफ तौर पर गलत बता दिया. फोटो में एक मिस्ट्री मैन जिया के माथे पर प्यार से किस करता दिख रहा है, जिससे यह साफ संकेत मिला कि जिया फिलहाल किसी और के साथ रिलेशनशिप में हैं, न कि अभिषेक मल्हान के साथ.

जिया ने एक मिस्ट्री मैन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर के कैप्शन में जिया ने अभिषेक मल्हान के साथ सगाई की अफवाहों पर सीधे जवाब दिया. उन्होंने इन खबरों को झूठा बताते हुए लिखा, “लेट्स लीव फॉल्स रूमर्स इन 2025!”

जिया और अभिषेक की सगाई; सच या झूठ?

जिया शंकर की इंस्टा स्टोरी

दरअसल, यह पूरा मामला टेली खजाना के एक वायरल पोस्ट के बाद शुरू हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि जिया और अभिषेक जल्द ही सगाई करने वाले हैं और शादी भी नजदीक है. पोस्ट में लिखा गया था, “इट्स ऑफिशियल. फुकरा इंसान और जिया शंकर ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक सगाई भी जल्द हो सकती है. इस क्यूट कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं.” इसके अलावा X यानी पहले ट्विटर पर भी कई पोस्ट वायरल हो रही थीं, जिनमें यह दावा किया गया था कि दोनों पहले ही सगाई कर चुके हैं.

जब जिया ने अभिषेक के साथ रिश्ते पर दी थी सफाई

जिया और अभिषेक दोनों बिग बॉस OTT 2 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं. शो के बाद दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया, जिसके चलते उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं. हालांकि 2024 में जिया ने साफ किया था कि अभिषेक के साथ उनका रिश्ता हमेशा सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित रहा है और इससे ज्यादा कुछ भी नहीं था.

जिया ने पांडा गैंग को लिया था आड़े हाथों

जिया ने तब लिखा था, “मैं आखिरी बार साफ कर रही हूं. जिन लोगों से भी इसका लेना-देना है, उनके लिए. मेरा फुकरा इंसान या इन मीम पेजेज से कोई लेना-देना नहीं है. हमारे बीच सिर्फ दोस्ती थी और अब वो भी नहीं है. मैं इन मीम पेजेज को फॉलो तक नहीं करती और मुझे इस सबकी कोई जानकारी नहीं है. मुझे हमेशा लगता था कि ये लोग व्यूज के लिए ऐसा करते हैं या फिर पता नहीं कोई इसके लिए पैसे देता है. लेकिन जब मुझ पर, मेरे कैरेक्टर और मेरे परिवार पर गंदे कमेंट्स किए जाते हैं, तो सुन लो पांडा गैंग, मैं सेल्फ मेड हूं, लॉउड और प्राउड हूं. मैं मैं हूं सिर्फ अपनी वजह से, किसी और की वजह से नहीं. इन सस्ती हरकतों से बहुत ऊपर हूं. इसलिए अपनी हद में रहो और मेरी मां और मेरा नाम अपने गंदे मुंह से दूर रखो.”

यह भी पढ़ें: Upcoming Bollywood Movies 2026: नए साल में ‘धुरंधर’ को कौन-कौन सी मूवी देगी टक्कर? अगले साल रिलीज होने वाली 10 फिल्मों की LIST

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >