Jhanak के अनिरुद्ध ने खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शो में लीप आने…

Jhanak: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 15 इन-दिनों ट्रेंड में है. जहां रूमर्स थी कि झनक में अनिरूद्ध की भूमिका निभाने वाले कृशाल आहूजा रियालिटी शो में नजर आ सकते हैं. अब उन्होंने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Jhanak: कृशाल आहूजा वर्तमान में हिबा नवाब के साथ स्टार प्लस के शो झनक में नजर आ रहे है. शो को लेकर खबरें आ रही थी कि इसमें लीप आने वाला है, हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया था. अब एक्टर ने कंफर्म कर दिया कि सीरियल में लीप आएगा. वहीं उन्होंने इस राज पर से भी पर्दा हटाया कि क्या वह स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे या नहीं.

कृशाल आहूजा ने झनक में आ रहे लीप को लेकर क्या कहा

कृशाल आहूजा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुलासा किया कि उनका शो झनक, जो पहले लीप लेने वाला था, अब बढ़ा दिया गया है और वह कुछ समय के लिए शो का हिस्सा बने रहेंगे. कृशाल लिखते हैं, ”दोस्तों, उन सभी लोगों के लिए जो मुझे मैसेज कर रहे हैं और लीप के बारे में पूछ रहे हैं. हां, यह सच है कि हम कुछ समय और शो का हिस्सा बने रहेंगे, क्योंकि लीप को आगे बढ़ा दिया गया है.

क्या खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे कृशाल आहूजा

खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए संपर्क किए जाने के बारे में आगे बोलते हुए, कृशाल कहते हैं कि वह जल्द ही शो में होंगे, लेकिन फिलहाल वह झनक पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. एक्टर ने लिखा, ”हां मुझसे केकेके के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन इसके लिए अभी इंतजार करना होगा, लेकिन जल्दी ही दिखेंगे वाहा भी!” कृशाल आगे कहते हैं, ”आइए अभी शो और अनिरुद्ध की भावना को जीवित रखें.”

लीप के बाद झनक को अलविदा कहेंगे यह स्टार्स

जहां तक ​​झनक का सवाल है, शो की शुरुआत धमाकेदार रही और शुरुआत में इसने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पिछले कुछ महीनों से यह लगातार गिरती रेटिंग के कारण सवालों के घेरे में है. शो लीप लेने के लिए पूरी तरह तैयार था, जिसके बाद कृशाल, हिबा, चांदनी और बाकी कलाकार इसे छोड़ देंगे. हालांकि मेकर्स की ओर से फिलहाल कुछ भी नहीं कहा गया है.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: रोहिट शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 3 कंटेस्टेंट, अभी जान लें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >