Jhalak Dikhhla Jaa 11 में धनश्री वर्मा की परफॉर्मेंस पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, तारीफ में कही बड़ी बात

1 / 1
Jhalak Dikhhla Jaa 11 में धनश्री वर्मा की परफॉर्मेंस पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, तारीफ में कही बड़ी बात
फुल स्क्रीन में देखें

Jhalak Dikhhla Jaa 11 में धनश्री वर्मा की परफॉर्मेंस पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, तारीफ में कही बड़ी बात

Jhalak Dikhhla Jaa 11: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में छह नए वाइल्डकार्ड एंट्री हो गई है. इसमें अवेज दरबार, धनश्री वर्मा, मनीषा रानी, सागर पारेख, आरजे ग्लेन सलदान्हा और निखिता गांधी है. इसमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री भी है और उन्होंने उनके वीडियो पर रिएक्ट किया है.

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. धनश्री डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में वाइल्डकार्ड एंट्री ले चुकी है और उनका प्रोमो वीडियो जारी हो चुका है.

युजवेंद्र चहल ने अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के डांस प्रोमो वीडियो को अपने इंस्टाग्रोम स्टोरी पर लगाया और इसके साथ उन्होंने छोटू लिखा. साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी बनाया.

धनश्री, युजवेंद्र चहल और उनकी प्रेम कहानी के बारे में दर्शकों को बताएगी. यह एपिसोड हंसी, प्यार और बेमिसाल परफॉर्मेंस से भरी होगी.

शो में अपनी एंट्री के बारे में धनश्री ने कहा, एक वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में झलक दिखला जा में प्रवेश करना मेरे लिए डांस और जुनून से भरी एक रोमांचक यात्रा होने वाली है. मैंने एक डांसर के रूप में अपने कौशल को निखारने पर लगातार काम किया है, और अब उन्हें परखने का समय आ गया है.

धनश्री ने लिखा, मेरी चोट एक बड़ा झटका थी, लेकिन इसने मुझे हौसला बनाए रखने और कभी हार न मानने का महत्व सिखाया और यह मेरे लिए अंतिम परीक्षा होगी क्योंकि मैं एक बार फिर सुर्खियों में आऊंगा. मैं जानती हूं कि यह यात्रा शारीरिक और मानसिक रूप से कठिन हो सकती है, लेकिन मैं इसका डटकर सामना करने के लिए तैयार हूं.

Dhanashree Verma in Jhalak Dikhhla Jaa 11धनश्री वर्मा एक अच्छी डांसर होने के अलावा काफी ग्लैमरस और खूबसूरत है. यजुवेंद्र की पत्नी धनश्री एक डेंटिस्ट और यूट्यूब कोरियोग्राफर है.

धनश्री अपने डांस वीडियोज को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है. उनके डांस वीडियोज पर फैंस रिएक्ट करते रहते है और खूब सारे लाइक्स बरसाते है.

धनश्री और यजुवेंद्र की पहली मुलाकात साल 2020 में ऑनलाइन क्लास में हुई थी. उसके बाद तीन महीने में चहल को उनसे प्यार हो गया था.

यजुवेंद्र चहल और धनश्री ने साल 2020 को शादी कर लिया. शादी के बाद से कपल अक्सर रोमांटिक तसवीरें पोस्ट करते रहते है.

Also Read: Jhalak Dikhhla Jaa 11 में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री! देगी कड़ी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >