Jhalak Dikhhla Jaa 10 के मंच पर माधुरी दीक्षित बनी चंद्रमुखी, डोला से डोला पर जमकर किया डांस, देखें VIDEO

माधुरी दीक्षित इस वीकेंड झलक दिखला जा के मंच पर अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाती नजर आएंगी. एक्ट्रेस को देवदास फिल्म के डोला रे डोला गाने पर थिरकते हुए देखा गया. करण जौहर उनकी परफॉर्मेंस को देखकर उनपर फिदा हो गए.

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 को जज कर रही है. इस शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस शो के सभी कंटेस्टेंट को काफी ज्यादा पसंद करते है. हाल ही में प्रतिभागी अमृता खानविलकर और उनके कोरियोग्राफर को देवदास के हिट गाना डोला रे डोला पर डांस करते हुए देखा गया. जिसके बाद माधुरी दीक्षित अपने आप को रोक नहीं पाई और उन लोगों के साथ चंद्रमुखी बन डोला से डोला पर थिरकने लगी. एक्ट्रेस के इस डांस को देखकर फैंस खुशी से झूम उठें.

माधुरी दीक्षित ने किया धमाकेदार डांस

माधुरी दीक्षित जब अमृता खानविलकर और उनके कोरियोग्राफर के साथ डांस कर रही थी, तब करण जौहर उनके डांस से काफी ज्यादा इंप्रेस लग रहे थे. करण जौहर ने कहा, “अभी तक झलक का सबसे अच्छा पल”. आपको बता दें कि माधुरी, करण के अलावा नोरा फतेही तीसरी जज है. कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर आगामी वीकेंड एपिसोड का प्रोमो शेयर किया. इस प्रोमो में माधुरी का धमाकेदार डांस देखने को मिल रहा है. वहीं एक्ट्रेस के डांस को देखकर रोहित शेट्टी सीटियां बजा रहे थे.

Also Read: Brahmastra 2: तो कुछ ऐसी होगी ब्रह्मास्त्र-पार्ट टू की कहानी, अयान मुखर्जी ने किया खुलासा
इन फिल्मों में दिखेंगी अभिनेत्री

इस बीच, माधुरी अपनी प्राइम वीडियो फिल्म, माजा मां की रिलीज के लिए भी तैयार हैं. यह एक प्यार करने वाली मां की कहानी है, जो अनजाने में अपने बेटे की शादी की योजना में बाधा बन जाती है और सामाजिक मानदंडों का विरोध करती है. माधुरी ने पल्लवी की भूमिका निभाई है, जो एक ऐसी महिला है जो उसके मध्यम वर्गीय परिवार की रीढ़ है. वह फिल्म में बधाई हो अभिनेता गजराज राव की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं. यह आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित है और 6 अक्टूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग होगी. माधुरी ने फिल्म के बारे में बताया, “इस फिल्म में वह सब कुछ है जो एक बॉलीवुड फिल्म में है, जैसे हंसी, गंभीरता और एक पॉटबॉयलर की सभी सामग्री…इसमें प्यारे गाने और फुट टैपिंग संगीत है,” उन्होंने कहा, फिल्म में उसका चरित्र “लचीला” है और उसकी “दृढ़ता की ताकत” ने उसे इस परियोजना के लिए आकर्षित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >