Jewel Thief On OTT: ठग बनकर धमाल मचाएंगे सैफ अली खान, इस दिन ओटीटी रिलीज होगी ज्वेल थीफ

Jewel Thief On OTT: सैफ अली खान और जयदीप अहलावत स्टारर एक्शन फिल्म ज्वेल थीफ- द हिस्ट बिगिंस जल्द ही रिलीज होने वाली है. आइये जानते हैं आप इसे कब और किस ओटीटी पर देख सकते हैं.

Jewel Thief On OTT: रॉबी ग्रेवाल और कुकी गुलाटी की ओर से निर्देशित ‘ज्वेल थीफ – द हिस्ट बिगिंस’ की रिलीज डेट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इसमें सैफ अली खान, सिद्धार्थ आनंद और जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स हैं. मेकर्स ने फाइनली रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. साथ ही पहला लुक भी जारी कर दिया. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां एंजॉय कर सकते हैं.

कब और कहां रिलीज होगी ज्वेल थीफ – द हिस्ट बिगिंस?

सैफ अली खान और जयदीप अहलावत स्टारर एक्शन एडवेंचर थ्रिलर एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म है, जो अगले महीने रिलीज होने वाली है. जी हां, ज्वेल थीफ 25 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की घोषणा की. उन्होंने लिखा, “जितना बड़ा जोखिम, उतनी ही मीठी चोरी… आ रहा है अविश्वसनीय- ज्वेल थीफ, 25 अप्रैल को केवल नेटफ्लिक्स पर.”

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी एक शक्तिशाली अपराधी की है, जो दुनिया के सबसे मायावी हीरे अफ्रीकी रेड सन को चुराने के मिशन को स्वीकार करता है. वह इसके लिए एक बहुत बड़ी प्लानिंग करता है, लेकिन चीजें तब बिगड़ जाती है, जब मिशन धोखेबाजी और बदलती वफादारी से एक खतरनाक खेल में बदल जाती है. इसमें निकिता दत्ता, उज्ज्वल गौराहा, कुणाल कपूर, पिओटर पामुला और रोसाना एल्सा स्कुगिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Krrish 4: सुपरहीरो से सुपर डायरेक्टर बने ऋतिक रोशन, अब कैमरे के पीछे भी दिखाएंगे जलवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >