Jawan 2: एटली ने जवान 2 को लेकर दिया हिंट, बातों-बातों में शाहरुख खान को लेकर कही बड़ी बात

1 / 1
Jawan 2: एटली ने जवान 2 को लेकर दिया हिंट, बातों-बातों में शाहरुख खान को लेकर कही बड़ी बात
फुल स्क्रीन में देखें

Jawan 2

Jawan 2: शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति स्टारर फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. फिल्म ने दुनिया भर में अच्छी कमाई की थी. अब एटली ने जवान 2 को लेकर हिंट दिया है.

Jawan 2: पिछले साल एटली की फिल्म जवान से शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. फिल्म ने डमकर कमाई की और सफलता के झंड़े गाड़ दिए. अब एटली ने जवान 2 को लेकर बड़ी बात कही है.

Jawan

शाहरुख खान की जवान पिछले साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले.

Jawan

शाहरुख खान की जवान पिछले साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले.

Jawan

एटली की फिल्म में शाहरुख खान का धांसू अवतार देखकर फैंस काफी इम्प्रेस हो गए थे. इसमें नयनतारा, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर ने अहम किरदार निभाया था.

Jawan 2

हाल ही में एक इवेंट में एटली ने मीडिया सा बातचीत की. उनसे जवान 2 को लेकर सवाल पूछ गया, इसपर एटली ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, मैं इसके बारे में श्योर नहीं हूं.

Jawan 2

एटली ने आगे कहा, मैं कुछ ऐसा लिखूंगा जो सबको हैरान कर देगा. हर फिल्म का सीक्वल बनने का चांस होता है, लेकिन मैं ऑडियंस को हर बार अलग कंटेंट के साथ हैरान करता हूं. इस बार भी कुछ नया लेकर आउंगा. लेट्स सी.

Jawan 2

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो शाहरुख खान के साथ फिर से काम करेंगे. इसपर एटली ने कहा, जरूर. इसमें कोई शक नहीं. हम साथ में जरूर काम करेंगे. कब, कैसे, कहां, ये सब शाहरुख सर के साथ है.

Jawan

जवान 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए था.

Jawan on ott

अगर आपने अभी तक शाहरुख खान की जवान नहीं देखी है तो, आप इसे घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. 2 नवंबर से मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है.

Jawan 2: शाहरुख खान ने दिया Jawan 2 को लेकर हिंट, फिल्म की कहानी का कर दिया खुलासा

Varun dhawan

वहीं, एटली अगली बार एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म कर रहे हैं. हालांकि इसका टाइटल अभी VD18 रखा गया है, लेकिन ये फिक्स नहीं है. वरुण के अपोजिट इसमें वामीका गब्बी और कीर्ति सुरेश है.

Jawan Box Office Collection Day 16: जवान ने गदर 2 को पछाड़ा,पठान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार, जानें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >