Jasmin Bhasin Birthday: जैस्मिन भसीन को इस चीज से लगता है डर,एक्ट्रेस के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे

Jasmin Bhasin Birthday: जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने कई शोज में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है. एक्ट्रेस इन-दिनों अली गोनी संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रही हैं. आज उनके जन्मदिन पर आइये जानतें हैं उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें….

Jasmin Bhasin Birthday: लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. एक्ट्रेस को सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की ‘दिल से दिल तक’ से घर-घर पॉपुलैरिटी मिली. उन्हें बिग बॉस 14 में भी देखा गया था. जहां उन्होंने अली गोनी संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया था. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई थी. आइये जानतें हैं उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें….

जैस्मिन भसीन के बारे में

28 जून 1990 को जन्मी टेलीविजन अभिनेत्री जैस्मिन भसीन राजस्थान के कोटा में पली बढ़ी हैं. एक रूढ़िवादी सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाली जैस्मीन ने एक बार खुलासा किया था कि एक्टिंग उनके दिमाग में कभी नहीं था. उन्होंने जयपुर के एक कॉलेज से हॉस्पिटैलिटी में डिग्री हासिल की. लेकिन नियति ने जैस्मिन भसीन के लिए कुछ और ही सोच रखा था. मॉडलिंग एजेंसियों से ऑफर मिलने के बाद, एक्ट्रेस ने 20 साल की उम्र में अपना पहला पोर्टफोलियो शूट किया और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.

तमिल फिल्म से किया डेब्यू

जैस्मिन भसीन ने साल 2011 में ‘वानम’ नामक तमिल फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की, जिसमें सिलंबरासन, भरत, अनुष्का शेट्टी, प्रकाश राज, सरन्या, सोनिया अग्रवाल और संथानम मुख्य भूमिकाओं में थे. अभिनेत्री को जानवरों से काफी ज्यादा प्या है. हालांकि उन्हें ड्राईविंग से काफी डर लगता है. ये तरह की फोबिया है. उनके टीवी डेब्यू की बात करें तो यह 2015 में ज़ी टीवी के टशन-ए-इश्क से हुआ था. ‘टशन-ए-इश्क’ के बाद जैस्मिन भसीन ‘दिल से दिल तक’ में नजर आईं. इसके बाद एक्ट्रेस ने खतरों के खिलाड़ी में भी भाग लिया. जहां उन्होंने कई खतरनाक स्टंट किया. वह खाने की बहुत शौकीन हैं और हमेशा जंक फूड का आनंद लेती नजर आती हैं.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 की टॉफी जीत सकती हैं ऐश्वर्या शर्मा, टॉप 6 में इन कंटेस्टेंट ने बनायी जगह, देखें LIST

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >