जन्नत जुबैर, फोटो- इंस्टाग्राम
जन्नत जुबैर और एल्विश यादव, फोटो- इंस्टाग्राम
एल्विश यादव को डेट करने पर क्या बोली जन्नत जुबैर
जन्नत जुबैर ने आखिरकार एल्विश यादव संग डेटिंग पर चुप्पी तोड़ी है. आईएनएस संग बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि एल्विश संग नाम जोड़ना अब हद से ज्यादा हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर होने वाली लगातार रूमर्स बिल्कुल पसंद नहीं हैं.
जन्नत जुबैर और एल्विश यादव, फोटो- इंस्टाग्राम
दोस्ती को प्यार का नाम देना गलत
जन्नत ने आगे कहा, "जब लोगों को किसी की बॉन्डिंग या दोस्ती अच्छी लगती है, तो वे उन्हें एक हैशटैग बना देते हैं. फिर धीरे-धीरे उनके बारे में रिलेशनशिप की बातें होने लगती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हर अच्छी दोस्ती को प्यार का नाम देना सही नहीं है. किसी का नाम जोड़ना थोड़ा ज्यादा हो जाता है."
जन्नत जुबैर और एल्विश यादव, फोटो- इंस्टाग्राम
बॉन्डिंग को लिंकअप से ना जोड़ें
जन्नत ने कहा, "अगर लोगों को हमारी बॉन्डिंग पसंद आती है, तो हमें उससे कोई दिक्कत नहीं है. फैंस हमारा सपोर्ट करें, फैन पेज बनाएं या हमें प्यार दें, ये सब बहुत प्यारा लगता है और हम इसकी कद्र करते हैं, लेकिन अगर लिंक-अप वाली बातें अलग रखी जाएं, तो बाकी सब बिल्कुल ठीक है."
जन्नत जुबैर और एल्विश यादव, फोटो- इंस्टाग्राम
एल्विश यादव ने जन्नत संग शेयर की थी फोटोज
इससे पहले एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्नत के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं. पहली फोटो में एल्विश सफेद कुर्ते में नजर आए, जिस पर लाल धागों की खूबसूरत कढ़ाई थी. वहीं जन्नत लाल रंग की शिफॉन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद ग्लैमरस दिखीं. दूसरी तस्वीर में दोनों एक साथ कार में बैठे नजर आए.
