जन्मदिन पर जाह्नवी कपूर को मिला खास तोहफा, ‘पेड्डी’ मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो

Janhvi Kapoor Peddi: जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर फिल्म ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने खास सेट से शूटिंग का BTS वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस की सेट पर एनर्जी और एक्सप्रेशंस की एक झलक दिखाई गयी है, जिससे फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. जानिए इस फिल्म के बारे में…

Janhvi Kapoor Peddi: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके फैंस के लिए एक सरप्राइज भी सामने आया है. दरअसल, उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने सेट से जुड़ा एक खास BTS वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. इस वीडियो में जान्हवी कपूर की सेट पर मस्ती, उनकी जबरदस्त एनर्जी और शानदार एक्सप्रेशंस की झलक देखने को मिल रही है. साथ ही टीम के साथ उनकी बातचीत और काम करने का अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “शब्दों से परे शालीनता और ऐसा अभिनय जो बिना बोले ही सब कुछ कह देता है. जन्मदिन मुबारक हो जान्हवी कपूर- टीम पेड्डी.”

फिल्म और गानों को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

फिल्म ‘पेड्डी’ में जान्हवी कपूर के साथ साउथ सुपरस्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा जगपति बाबू भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे. बुच्ची बाबू सना के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म के गानों को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसका पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस गाने को अब तक 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ए. आर. रहमान का संगीत इस गाने को और भी खास बना देता है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

इसके अलावा फिल्म का दूसरा गाना ‘रई रई रा रा’ भी हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे अब तक 33 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह हाई-एनर्जी ट्रैक फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा रहा है. बात करें फिल्म की रिलीज की तो ‘पेड्डी’ 30 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फैंस को अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, रणवीर सिंह ने खुद किया अनाउंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >