Janhvi Kapoor Birthday: श्रीदेवी की लाडली का हर अंदाज है निराला, देखें PICS

Janhvi Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) जाह्ववी कपूर (Janhvi Kapoor) आज, यानी 6 मार्च को अपना जन्मदिन (Janhvi Kapoor Birthday) मना रही हैं.

Janhvi Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) जाह्ववी कपूर (Janhvi Kapoor) आज, यानी 6 मार्च को अपना जन्मदिन (Janhvi Kapoor Birthday) मना रही हैं. अपने आम दिनों की तरह जाह्नवी आज भी शूटिंग में बिजी रहेंगी और रात में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्मेंड करेंगी.

बहरहाल, बात करें जाह्नवी के सोशल और प्रोफेशनल लाइफ की, तो वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. जाह्नवी आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें (Janhvi Kapoor Photos) शेयर करती हैं, जिन पर उनके फैंस के ताबड़तोड़ लाइक्स और कमेंट्स पड़ते हैं.

जाह्नवी जितनी अपीलिंग वेस्टर्न लुक (Janhvi Kapoor western look) में नजर आती हैं, उतना ही ट्रेडिशनल लुक (Janhvi Kapoor traditional look) भी उन पर फबता है. वहीं, जाह्नवी का जिम लुक (Janhvi Kapoor gym look) भी सोशल मीडिया पर उतना ही वायरल होता है.

जाह्नवी कपूर के बर्थडे के मौके पर हम आपके लिए लेकर लेकर आये हैं उनकी कुछ तस्वीरों का कलेक्शन, जिसमें वह ट्रेडिशनल, वेस्टर्न और जिम लुक में नजर आ रही हैं. अाप इन तस्वीरों को देखें और खुद तय करें कि जाह्नवी का कौन सा लुक आपको ज्यादा भाता है.

बताते चलें कि बॉलीवुड में ‘धड़क’ (Dhadak) से लोगों के दिलों की धड़कन बनने वालीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज अपना 23वां बर्थडे मना रही हैं. 6 मार्च 1997 को बोनी कपूर (Boney Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) के घर जन्मी जाह्नवी (Janhvi Kapoor) ने अपनी पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है.

अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी जाह्नवी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूही अफजा’ (Roohi Afzana) की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव (Rajkummar Rao) बतौर लीड एक्टर नजर आयेंगे. यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा जाह्नवी के पास इस साल कई बड़ी फिल्में हैं. ‘रूही अफजा’ (Roohi Afzana) के अलावा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिल्म ‘गुजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’ (Gunjan Saxena The Kargil Girl) और ‘दोस्ताना 2’ (Dostana 2) में भी नजर आयेंगी. हाल ही में जाह्नवी कपूर नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ‘घोस्ट स्टोरीज’ (Ghost Stories) में नजर आयी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >