Jana Nayagan Advance Booking: रांची-पटना में फीका रिस्पॉन्स, फिर भी करोड़ों में पहुंची 'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग

थलपति विजय की 'जन नायकन' को लेकर फैंस का क्रेज रिलीज से पहले ही देखने को मिल रहा है. एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है. रांची से लेकर पटना और बड़े शहरों तक फिल्म की टिकट बिक्री का क्या हाल है, जानिए पूरी रिपोर्ट.

Jana Nayagan Advance Booking: थलपति विजय की आखिरी फिल्म कही जा रही 'जन नायकन' रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही है. लंबे समय तक CBFC सर्टिफिकेशन की वजह से अटकी रहने के बाद अब यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग 18 जुलाई से शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े काफी दमदार सामने आ रहे हैं. हालांकि, हिंदी वर्जन के लिए अभी शोज की संख्या काफी कम है, वहीं रांची और पटना जैसे शहरों में तमिल शोज को भी रफ्तार पकड़नी बाकी है. ऐसे में आइए जानते हैं 'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग का लेटेस्ट अपडेट.

Jana Nayagan Advance Booking Collection: एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जुलाई शाम 5 बजे तक 'जन नायकन' ने एडवांस बुकिंग से 10.86 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स सहित ग्रॉस) की कमाई कर ली है. वहीं, ब्लॉक सीट्स के बिना फिल्म की एडवांस बुकिंग 7.17 करोड़ रुपये रही है. अब तक फिल्म के 2,82,735 टिकट बिक चुके हैं और इसके लिए 3,976 शोज लगाए गए हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलीज के करीब आते-आते इन आंकड़ों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

Jana Nayagan State Wise Booking: किस राज्य से मिल रहा सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स?

फिल्म को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स तमिलनाडु से मिल रहा है. यहां से एडवांस बुकिंग में 4.72 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है. इसके बाद कर्नाटक दूसरे नंबर पर है, जहां से 3.43 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. वहीं केरल ने 1.55 करोड़ रुपये का योगदान दिया है.

हिंदी वर्जन की बात करें तो फिलहाल इसके लिए सिर्फ 6 शोज ही खुले हैं. अभी तक हिंदी वर्जन में एक भी टिकट नहीं बिका है, इसलिए इसकी कमाई शून्य है. ऐसे में इसे कमजोर रिस्पॉन्स नहीं माना जा सकता, क्योंकि अभी शोज की संख्या बहुत कम है.

Jana Nayagan City Collection: किन शहरों में सबसे ज्यादा बिके टिकट?

शहरों की बात करें तो बेंगलुरु सबसे आगे है, जहां फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है. चेन्नई से 1.30 करोड़ रुपये की कमाई हुई है और यहां ऑक्यूपेंसी 87 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज की गई है. वहीं कोयंबटूर से फिल्म ने 50.56 लाख रुपये का कारोबार किया है. इसके अलावा हैदराबाद, मदुरै, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि से भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Jana Nayagan Ranchi-Patna Booking: रांची और पटना में कैसा है फिल्म का हाल?

रांची और पटना में फिल्म के तमिल भाषा वाले शोज को फिलहाल सीमित रिस्पॉन्स मिल रहा है. रांची में तमिल भाषा में फिल्म ने 30.28 हजार रुपये की एडवांस बुकिंग की है और यहां ऑक्यूपेंसी करीब 2 प्रतिशत दर्ज की गई है. वहीं पटना में 28.03 हजार रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है, जबकि यहां ऑक्यूपेंसी फिलहाल 0 प्रतिशत है.

Jana Nayagan Release: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि, नारायण और नासर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह फिल्म विजय की एक्टिंग जर्नी की आखिरी फिल्म बताई जा रही है, क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर फोकस करने वाले हैं. यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Release Date: CM विजय थलपति की आखिरी फिल्म की रिलीज डेट फाइनल, तीन भाषाओं में अलग-अलग नाम से होगी रिलीज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >