Jacqueline Fernandez Bail: मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज को राहत, कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Money Laundering Case: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 200 करोड़ के ठगी मामले में राहत मिली है. एक्ट्रेस को पटियाला हाउस कोर्ट से 50,000 रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी है. मामले की अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी.

Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ के ठगी मामले में बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की एक अदालत ने 37 वर्षीय अभिनेत्री को अंतरिम जमानत दे दी. दिल्ली की पटियाला अदालत ने अभिनेत्री को 50,000 रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी. मामले की अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम अदालत के समक्ष एक पूरक आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें उन्हें एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था. कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने को कहा था.

जैकलीन की स्टाइलिस्ट से पूछताछ

जैकलीन फर्नांडीज को इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था. अभिनेत्री पर सुकेश से करोड़ों के गिफ्ट्स लेने का आरोप उस समय लगा, जब वह तिहाड़ जेल में था और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए उससे ऊपर जांच की जा रही थी. पिछले हफ्ते, जैकलीन की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एल्लावडी से मामले के संबंध में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की थी.

जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर के संबंधों के बारे में जानती थी लिपाक्षी

अधिकारियों ने बताया कि लीपाक्षी एल्लावडी को कथित ठग के साथ फर्नांडीज के रिश्तों के बारे में जानने के लिए बुलाया गया था. फर्नांडीज के साथ ही एल्लावडी से दिल्ली पुलिस को पूछताछ करनी थी. अधिकारी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान एल्लावडी ने स्वीकार किया कि वह जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर के संबंधों के बारे में जानती थी. अधिकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर ने बॉलीवुड अभिनेत्री द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों के ब्रांड को लेकर सुझाव लेने के लिए पिछले साल एल्लावडी से संपर्क किया था.

Also Read: Jhalak Dikhhla Jaa 10 के मंच पर माधुरी दीक्षित बनी चंद्रमुखी, डोला से डोला पर जमकर किया डांस, देखें VIDEO
सुकेश ने लीपाक्षी को दिए थे 3 करोड़ रुपये

उन्होंने बताया, ” सुकेश चंद्रशेखर ने उनसे सुझाव लिए और अभिनेत्री के पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये दिए. चंद्रशेखर को मिली पूरी रकम एल्लावडी ने फर्नांडीज के लिए तोहफे खरीदने में खर्च कर दी.” पुलिस ने कहा कि उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि जैसे ही चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की खबर आई, फर्नांडीज ने उससे अपने सारे संबंध तोड़ लिए. पुलिस अब तक इस मामले में फर्नांडीज से दो बार पूछताछ कर चुकी है. इसी मामले में अन्य अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ की गई है. चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है. उस पर रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है. इसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल हैं. (भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >