Jaadu Teri Nazar New Entry: कौन बनेगी महा डायन? इन नामों पर हो रही चर्चा, एक तो भोजपुरी इंडस्ट्री की है क्वीन

Jaadu Teri Nazar New Entry: स्टार प्लस के शो ‘जादू तेरी नजर’ में नयी एंट्री हो सकती है, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. शो की कहानी रिहान और गौरी के ईद-गिर्द घूमती है. रिहान पर डायन का साया है और उसके परिवार वाले उसे डायन से बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

Jaadu Teri Nazar New Entry: स्टार प्लस के शो ‘जादू तेरी नजर’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शो हर बार टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में रहता है. सुपरनैचुरल शो की स्टोरी डायन को लेकर है. रिहान पर डायन का साया है और वह उससे बटने की कोशिश कर रहा है. जाने-अनजाने रिहान, गौरी से शादी कर लेता है. जिससे वह सबसे ज्यादा नफरत करता है. सीरियल में इन दिनों नयी एंट्री होने वाली है, ऐसा सोशल मीडिया पर सुनने को मिल रहा है. ये महा डायन का किरदार कौन सी एक्ट्रेस निभाएंगी, इसे लेकर अपडेट आया है.

‘जादू तेरी नजर’ में कौन बनेगी महा डायन?

शो ‘जादू तेरी नजर’ में काली शक्तियों की वापसी होने वाली है, जो रिहान और उसके परिवार को नये खतरे में डाल देगा. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि महा डायन के रोल में देवोलीना भट्टाचार्जी नजर आ सकती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस बरखा बिष्ट का भी नाम सामने आ रहा है. पूजा बनर्जी और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का भी नाम सामने आ रहा है. मोनालिसा पहले भी एक शो में डायन की भूमिका निभा चुकी है. हालांकि अभी किसी का नाम कंफर्म रूप से सामने नहीं आया है. अब देखना है कि कौन होगी ये महा डायन.

शो ‘जादू तेरी नजर’ में क्या दिखाया जा रहा

शो ‘जादू तेरी नजर’ में दिखाया जा रहा है कि कामिनी वापस आ गई है और वह ही रिहान की असली मां है. कामिनी धोखे से गौरी को परछाई लोक भेज देती है और उसे वहां कैद करना चाहती है. हालांकि रिहान को ये बात पता चल जाती है और वह गौरी को वहां से निकालने के लिए जाता है. दोनों मिलकर वहां के राक्षस को मारते हैं और घर वापस आते हैं. हालांकि घर लौटते ही उन्हें घर वाले नहीं मिलते. दोनों सबको मिलकर खोजते है. तभी गौरी देखती है कि किसी ने पूरी फैमिली को एक जगह कैद कर रखा है. रिहान उसे वहां से आजाद करवाता है.

यहां पढ़ें- Jab We Met से बॉबी देओल को बाहर निकालने पर सालों बाद इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 5 साल तक मैंने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >