कौन है नुपुर शिखरे जिससे आयरा खान ने की सगाई, जानिए आमिर खान के होने वाले दामाद के बारें में सबकुछ

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है. नूपुर और आयरा लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. आमिर खान के होने वाले दामाद नुपुर एक फिटनेस ट्रेनर है.

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है. नुपुर ने आयरा को कुछ महीने पहले फिल्मी स्टाइल में रिंग देकर प्रपोज किया था.

आमिर खान के होने वाले दामाद नूपुर शिखरे एक फिटनेस ट्रेनर है और उन्होंने Fitnessism की शुरुआत की है. नुपुर कई सलेब्स के ट्रेनर रह चुके है. नुपुर ने आमिर खान और सुष्मिता सेन को ट्रेन किया है.

नुपुर शिखरे अपने हेल्थ को लेकर काफी सजग रहते है. उनके इंस्टाग्राम पर वर्क आउट करते हुए उनकी कई सारी तसवीरें मौजूद है. इंस्टा फॉओलर्स की बात करें तो उन्हें 30.6K लोग फॉलो करते है.

आयरा खान और नूपुर शिखरे की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वो 2020 के लॉकडाउन में अपने पिता के घर रहने के लिए शिफ्ट हुई थी. इस दौरान नूपुर उनसे वहां मिली थी और उन्होंने फिटनेस ट्रेनिंग भी ली थी. इसी समय दोनों दोस्त बने थे और फिर उन्हें प्यार हुआ.

आयरा खान और नूपुर शिखरे अपने रिलेशिनशिप में एक कदम और आगे बढ़ गए है. दोनों ने सगाई कर ली है. रेड गाउन में आयरा बेहद हसीन लगी और नूपुर ब्लैक कोट में काफी अच्छे लगे.

इस सेलिब्रेशन का हिस्सा आमिर खान, रीना दत्ता, किरण राव, आजाद राव बने. सगाई की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >