भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लगेगा सितारों का मेला, 79 देशों से 280 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का 53वां समारोह इस साल गोवा में हो रहा है. 20 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में भारत की 25 फीचर फिल्में और 19 गैर-फीचर फिल्में ‘इंडियन पैनोरमा’ में दिखाई जाएंगी, जबकि 183 फिल्में अंतरराष्ट्रीय प्रोग्रामिंग का हिस्सा होंगी.

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India 2022) का 53वां समारोह इस साल गोवा में आयोजित होगा. ये फेस्टिवल 20 से 28 नवंबर के बीच होने वाला है जिसमें 79 देशों से 280 फिल्में दिखाई जाएंगी. डाइटर बर्नर की ओर से निर्देशित ऑस्ट्रियाई फिल्म, अल्मा और ऑस्कर, महोत्सव की शुरुआत करेगी. फिल्म की ओपनिंग के लिए रेड कार्पेट दोपहर 2 बजे आईनॉक्स-आई, पंजिम में शुरू होगी, जिसके बाद फिल्म की स्क्रीनिंग होगी. पोलिश फिल्म करजिस्तोफ जानुसी की परफेक्ट नंबर से फेस्टिबल का समापन होगा. मर्सिडीज ब्रायस मॉर्गन की ओर से जर्मनी, कनाडा और यूएसए में सेट की गई 2022 की फिल्म फिक्सेशन मिड-फेस्ट फिल्म है.

भारत की 25 फीचर फिल्में दिखाई जाएगी

भारत की 25 फीचर फिल्में और 19 गैर-फीचर फिल्में ‘इंडियन पैनोरमा’ में दिखाई जाएंगी, जबकि 183 फिल्में अंतरराष्ट्रीय प्रोग्रामिंग का हिस्सा होंगी. इस उत्सव में 52वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता आशा पारेख के लिए स्पेशल सेक्शन रखा गया है, जिसमें तीसरी मंजिल, दो बदन और कटी पतंग की स्क्रीनिंग होगी. मणिपुरी सिनेमा के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, मणिपुर स्टेट फिल्म्स डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से क्यूरेट की गई पांच फीचर और पांच गैर-फीचर फिल्मों के विशेष रूप से तैयार किए गए पैकेज को भारतीय पैनोरमा के तहत प्रदर्शित किया जा रहा है.

मणिपुरी सिनेमा की गोल्डन जुबली होगी सेलिब्रेट

पूर्वोत्तर भारत की फिल्मों को बढ़ावा देने की पहल के रूप में, 5 फीचर और 5 गैर-फीचर फिल्में मणिपुरी सिनेमा की गोल्डन जुबली मनाएंगी. पैन नलिन के छेलो शो- द लास्ट फिल्म शो, जिसे ऑस्कर में एंट्री मिली है और मधुर भंडारकर की इंडिया लॉकडाउन की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी. स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लोस सौरा को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा. समारोह में उनकी बेटी अन्ना सौरा प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता की ओर से पुरस्कार स्वीकार करेंगी. फ्रांस ‘स्पॉटलाइट’ देश है और कंट्री फोकस पैकेज के तहत 8 फिल्में दिखाई जाएंगी.

कई हिंदी फिल्में और वेब सीरीज की होगी स्क्रीनिंग

सिनेमा को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए हिंदी फिल्मों के कई गाला प्रीमियर होंगे, जिसमें उनके कलाकार मौजूद रहेंगे. इनमें परेश रावल की द स्टोरीटेलर, अजय देवगन और तब्बू की दृश्यम 2, वरुण धवन और कृति सनेन की भेड़िया और यामी गौतम की लॉस्ट शामिल हैं. आगामी तेलुगु फिल्म रेमो, दीप्ति नवल और कल्कि कोचलिन की गोल्डफिश और रणदीप हुड्डा और इलियाना डीक्रूज की तेरा क्या होगा लवली का भी आईएफएफआई में प्रीमियर होगा. साथ ही वधांधी, खाकी और फौदा सीजन 4 जैसे ओटीटी शो के एपिसोड भी दिखाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >