India’s Got Latent 2: समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है. शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी खास मेहमान के तौर पर नजर आईं. रिलीज होते ही एपिसोड सोशल मीडिया पर छा गया और अब इसे लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दूसरे एपिसोड में कंगना रनौत नजर आने वाली हैं. हालांकि अब इस वायरल तस्वीर की सच्चाई सामने आ गई है.
India’s Got Latent 2 Viral Photo: क्या कंगना रनौत आएंगी शो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में समय रैना और कंगना रनौत साथ दिखाई दे रहे हैं. कई लोगों ने तो मान लिया कि कंगना शो के अगले एपिसोड की गेस्ट हैं. लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने जल्द ही फोटो में कई गड़बड़ियां पकड़ ली. लोगों ने नोटिस किया कि तस्वीर में आलिया भट्ट की वही थर्मस और कैप टेबल पर रखी हुई है, जो पहले एपिसोड में दिखाई दी थी. इतना ही नहीं, समय भी उसी आउटफिट में नजर आए जो उन्होंने पहले एपिसोड में पहना था. इसके बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि यह तस्वीर एआई से बनाई गई है या फिर एडिटेड है. फिलहाल कंगना के शो में आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
India’s Got Latent Controversy: पहला सीजन आया था विवाद में
पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों में घिर गया था. रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखीजा वाले एपिसोड के बाद समय रैना समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. विवाद बढ़ने के बाद शो को ऑफ एयर करना पड़ा था. अब एक साल से ज्यादा समय बाद शो ने सीजन 2 के साथ वापसी की है.
यह भी पढ़ें– वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है
यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें
