Indian Idol विनर पवनदीप राजन आए व्हीलचेयर पर, उदासी के साथ गाया रहे न रहे हम, Video करेगा हैरान

Indian Idol: पवनदीप राजन बीते दिनों खूब सुर्खियों में रहे थे, क्योंकि उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया था. अब सिंगर ठीक है और घर लौट आए हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह रहे न रहे हम गाने को गा रहे हैं.

Indian Idol: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन 5 मई को अमरोहा में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे. ड्राइवर को अचानक नींद आने से उनकी गाड़ी चौपला चौराहा ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक से टकरा गई. आनन फानन में सिंगर को सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. यहां उनकी कई सारी सर्जरी हुई. अब एक्टर बिल्कुल ठीक हैं और घर वापस आ चुके हैं. इसी बीच पवनदीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें व्हीलचेयर पर बैठे देखा जा सकता है. ब्लू टीशर्ट और हाफ पैंट पहने सिंगर गिटार लेकर एक प्यारा सा गाना ‘रहे न रहे हम’ गुनगुना रहे हैं. उनकी मधूर आवाज सुनकर फैंस काफी खुश हो गए और एक से बढ़कर एक कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ”फाइनली पवनदीप ठीक हो गए हैं और पूराने फॉर्म में लौट आए हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”जुग जुग जियो मेरे बच्चे… राधा माधव आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों से भरपूर आशीर्वाद दें. आपको हमेशा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”लव यू पवन हमारी धड़कन… दिल को सुकून मिल गया हमारी धड़कन.”

यह भी पढ़ें- Jaat Verdict Hit Or Flop: फ्लॉप या हिट, सनी देओल की जाट का ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >