Indian Idol 16 से पहले विशाल ददलानी ने साझा की प्रेरक कहानी, बताया किससे मिली संगीत की प्रेरणा

Indian Idol 16: इंडियन आइडल 16 के नए सीजन से पहले जज विशाल ददलानी ने अपनी प्रेरक और दिल छू लेने वाली कहानी को साझा किया है. जानिए कैसे उनकी मां की आवाज और परिवार का संगीत प्रेम बना उनके म्यूजिक सफर की सबसे बड़ी प्रेरणा.

Indian Idol 16: भारत का सबसे पसंदीदा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल एक बार फिर दर्शकों के दिलों में सुरों की गूंज जगाने आ रहा है. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शो का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है और इस बार का थीम होगा ‘यादों की प्लेलिस्ट’, जहां आज की आवाजें पुराने और सदाबहार गीतों से जुड़ेंगी.

इस बीच शो के जजों में से एक, म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर विशाल ददलानी ने इंडियन आइडल 16 के आगाज से पहले अपने संगीत सफर की प्रेरणा साझा की है. उनकी यह कहानी न सिर्फ इमोशनल है बल्कि संगीत के प्रति उनके जुनून की जड़ें भी उजागर करती है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

मां की आवाज बनी विशाल की पहली प्रेरणा

विशाल ददलानी ने बताया कि उनका म्यूजिक से रिश्ता बचपन से ही शुरू हो गया था. उन्होंने कहा, “मेरा पूरा जीवन संगीत से भरा हुआ है और इसके साथ मेरी कई यादें जुड़ी हैं. मुझे जो पहला गाना याद है, वह मेरी मां गाया करती थीं- ‘फूलों का तारों का’, लेकिन उसमें उन्होंने ‘बहना’ की जगह मेरा नाम लगा दिया था. मेरे लिए यह गाना हमेशा उनकी आवाज में ही बजता है.”

उन्होंने आगे कहा कि उनके माता-पिता का संगीत के प्रति प्यार ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है, जिसने उन्हें धीरे-धीरे म्यूजिक की दुनिया में खींच लिया.

नया सीजन होगा यादों और भावनाओं से भरपूर

इंडियन आइडल 16 का थीम इस बार ‘यादों की प्लेलिस्ट’ रखा गया है, जहां पुराने सुनहरे गीतों को आज के नए और जोश से भरे टैलेंट्स अपनी आवाज में नया रंग देंगे. यह सीजन भावनाओं, यादों और संगीत का एक खूबसूरत सफर साबित होने वाला है.

कब और कहां देखें

इंडियन आइडल सीजन 16, 18 अक्टूबर 2025 से हर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे, सिर्फ Sony Entertainment Television और Sony LIV पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़े: War 2 OTT Release: थिएटर्स में हुई मिस? अब ओटीटी पर देख सकेंगे ‘वॉर 2’, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी ऋतिक-जूनियर एनटीआर की स्पाई-थ्रिलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >