Indian Idol 14 से नेहा कक्कड़ की छुट्टी, श्रेया घोषाल लेंगी जगह, बोलीं- रियलिटी शो में एक प्रतियोगी…

इंडियन आइडल 14 में ना केवल प्रतियोगियों को एक नया सेट दिखाई देगा, बल्कि और कुछ नए चेहरे इंडियन आइडल सीजन 14 के सेट पर दिखाई देंगे. इस सीजन शो को सिंगर श्रेया घोषाल जज करेंगी.

Indian Idol 14: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 टीवी पर जल्द ही शुरू होने वाला है. पिछले सीजन अयोध्या के ऋषि सिंह विनर बने थे और चमचमाती ट्राफी के साथ उन्हें 25 लाख नकद पुरस्कार मिला था. शो इन दिनों अपने नये जजेस को लेकर लाइमलाइट में है. इस सीजन नेहा कक्कड़ की जगह श्रेया घोषाल होंगी. जबकि हिमेश रेशमिया को कुमार सानू रिप्लेस कर रहे है. श्रेया ने इंडियन आइडल में जज की भूमिका को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

इंडियन आइडल 14 में नेहा कक्कड़ की जगह होंगी श्रेया घोषाल

इंडियन आइडल 14 में ना केवल प्रतियोगियों को एक नया सेट दिखाई देगा, बल्कि और कुछ नए चेहरे इंडियन आइडल सीजन 14 के सेट पर दिखाई देंगे. सिंगर श्रेया घोषाल ने इंडियन आइडल में बतौर जज की भूमिका निभाने पर कहा, “इंडियन आइडल की दुनिया में फिर से प्रवेश करना एक सुखद घर वापसी जैसा लगता है. मैंने इंडियन आइडल जूनियर में जज के रूप में अपने कार्यकाल का आनंद लिया. सिंगर ने इस सीजन के लिए अपना उत्साह बताया है क्योंकि उन्हें साथी जज सानू दा और विशाल के साथ फिर से जुड़ने का सौभाग्य मिला है.

श्रेया घोषाल हैं इंडियन आइडल की फैन

सिंगर श्रेया घोषाल ने कहा, एक रियलिटी शो में एक प्रतियोगी होने से लेकर अब इंडियन आइडल जैसे फैंस के फेवरेट शो को जज करने की मेरी जर्नी कठिन लेकिन फायदेमंद रही है. इंडियन आइडल जैसे शो उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और संगीत उद्योग की कार्यप्रणाली का अनुभव करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं. उन्होंने माना कि वो इस शो की फैन है और शो को लेकर काफी एक्साइटिड है. बता दें कि शो में कुमार सानू औऱ विशाल ददलानी भी है.

Also Read: Dream Girl 2 की सफलता के बीच आयुष्मान खुराना बोले- उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि…

इंडियन आइडल 14 को होस्ट नहीं करेंगे आदित्य नारायण

कुछ दिन पहले श्रेया घोषाल ने इंडियन आइडल 14 का प्रोमो अपने ट्विटर पेज पर शेयर करते हुए लिखा था, “आप सभी ने इसे दिखाया और यह हो रहा है. अद्भुत @VishalDadlani और महान #KumarSanu के साथ # IndianIdol पर वापस आकर बहुत खुश हूं. हमारे होश उड़ाने वाली भारत की असाधारण प्रतिभा को सुनने के लिए अब और इंतज़ार नहीं कर सकते!! क्या आप तैयार हैं!” वहीं, इस सीजन शो को आदित्य नारायण की जगह हुसैन कुवाजेरवाला होस्ट करेंगे. जबकि हिमेश रेशमिया ने सा रे गा मा पा के अगले सीजन के लिए अपनी प्रतिबद्धता के कारण शो छोड़ दिया, लेकिन नेहा कक्कड़ के बाहर होने का कारण अभी भी अज्ञात है.

इंडियन आइडल 14 को लेकर उत्साहित हैं कुमार सानू

कुमार सानू ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, “यह पहली बार है कि मैं किसी टीवी रियलिटी शो में स्थायी जज बनने जा रहा हूं. मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं. प्रतिभागी अपना करियर बना पाएंगे या नहीं यह अलग बात है लेकिन प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच मिलता है और उन्हें लोकप्रियता भी मिलती है. उन्हें इनकम का एक स्रोत मिल जाता है.” बता दें कि उन्होंने हिमेश रेशमिया की जगह इंडियन आइडल 14 में ली है. हालांकि विशाल ददलानी शो में बने रहेंगे.

Also Read: Gadar 2 OTT Release: कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सनी देओल की ‘गदर 2’, अनिल शर्मा बोले- हफ्ते…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >