Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: ‘मैं कहीं सड़ रहा होता, मर रहा…’, ऋषि सिंह ने शो पर बताया था सबसे बड़ा सच

इंडियन आइडल 13 में ऋषि सिंह अपनी गायिकी से सबको दीवाना बना चुके है. शो के दौरान ऋषि ने अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा राज पूरी दुनिया के सामने बताया था. कंटेस्टेंट ने बताया था कि वो इंडियन आइडल के थियेटर राउंड के बाद घर गए तो उन्हें एक बात पता चली.

Indian Idol 13 Rishi Singh: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइड�� 13 का फिनाले आज था. टॉप 6 कंटेस्टेंट सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, ऋषि सिंह, चिराग कोटवाल, बिदिपता चक्रवर्ती, देवोस्मिता रॉय है. हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि ऋषि इस सीजन विनर बनेंगे. अब ये बात सच हो गई. ऋषि से जुड़ा एक सच आपको बताते है, जो उन्होंने खुद बताई थी.

ऋषि सिंह की जिंदगी का बड़ा सच

इंडियन आइडल 13 में ऋषि सिंह अपनी गायिकी से सबको दीवाना बना चुके है. शो के दौरान ऋषि ने अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा राज पूरी दुनिया के सामने बताया था. कंटेस्टेंट ने बताया था कि वो अपने माता-पिता का असली बेटे नहीं है. उन्हें उनके पैरेंट्स ने गोद लिया था. जब वो इंडियन आइडल के थियेटर राउंड के बाद घर गए तो उन्हें एक बात पता चली.

मैं कहीं मर रहा होता शायद…

ऋषि सिंह ने जब ये बात इंडियन आइडल 13 में बताया तो सबकी आंखें नम हो गई. ऋषि ने कहा था, मुझे पता चला कि मैं अपने मां-बाप का खून नहीं हूं. अगर मैं इनके साथ नहीं होता तो मैं इस स्टेज तक नहीं पहुंच पाता. उन्होंने मुझे गोद लिया है और इतना सोच कर लगता था मैंने जिंदगी में जितनी गलती है, उसकी माफी मांगना चाहता हूं. मुझे भगवान मिल गए. मैं कहीं सड़ रहा होता, मैं कहीं मर रहा होता शायद, मैं कहां होता मुझे नहीं पता लेकिन मैं अगर यहां इनके साथ नहीं होता तो मैं इस स्टेज पर नहीं पहुंच पाता.

Also Read: Indian Idol 13 Winner: तो क्या ये कंटेस्टेंट बन गया इंडियन आइडल 13 का विनर! जानिए किस दिन आएगा ग्रैंड फिनाले
इंडियन आइडल 13 के विनर बने ऋषि सिंह

इंडियन आइडल 13 के विनर ऋषि सिंह बन गए. हालाकि कई इंस्टाग्राम पेज पर विनर का नाम बता दिया गया था. इसके अनुसार, इस सीजन ऋषि सिंह विजेता बनने वाले है. अयोध्या के ऋषि सिंह का विनर के रूप में नाम बताया जा रहा है. बता दें कि ऋषि शो के शुरूआत से ही जजेस और फैंस को अपनी गायिकी से इम्प्रेस कर चुके है. उन्हें शो के दौरान ही अब्बास मस्तान ने गाने और एक्टिंग का ऑफर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >