Indian Idol 13 के मंच पर गोविंदा ने पत्नी सुनीता को सरेआम किया किस, बेटी टीना ने छुपाया अपना चेहरा, VIDEO

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर को अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक होते देखा जा सकता है.

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर ने अपने समय में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. उनके डांस का हर कोई दीवाना है. हाल ही में एक्टर अपनी पत्नी सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना आहूजा के साथ सिगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 के आगामी एपिसोड में दिखाई दिए. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से अब इस एपिसोड का एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है.

गोविंदा ने टीना को किया किस

वीडियो में सुनीता ने गोविंदा की ओर इशारा करते हुए कहा, ”आजतक मेरे साथ डांस नहीं किया.” इसके बाद दोनों ने जजों और दर्शकों की जय-जयकार के बीच मंच पर एक साथ कदम रखा. जिसके बाद गोविंदा ने कहा, “मैं कई सालों से इस पल का इंतजार कर रहा हूं.” दोनों कपल ने इसके बाद धमाकेदार डांस किया. यही नहीं गोविंदा इतने ज्यादा खुश हो गए कि उन्होंने अपनी पत्नी को किस कर लिया. जिसके बाद सामने बैठी हुई उनकी बेटी टीना ने अपना चेहरा छुपा लिया.

https://www.youtube.com/watch?v=0hSaKGq8Srs
फैंस कर रहे कमेंट

गोविंदा और सुनीता के इस जबरदस्त गाने पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ”बहुत अच्छे कपल है..आप दोनों”. दूसरे यूजर ने लिखा, ”मेड फॉर इच अदर”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”इन दोनों का डांस देखकर मजा आ गया”. गोविंदा और सुनीता ने 11 मार्च, 1987 को शादी के बंधन में बंधे. वे दो बच्चों के माता-पिता बने – बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन. टीना ने 2015 में सेकेंड हैंड हसबैंड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

Also Read: Brahmastra OTT Release Date: जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’, नोट कर ले डेट
इन फिल्मों में गोविंदा मचा चुके हैं धमाल

गोविंदा ने 1986 की फिल्म इल्जाम से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और तब से 165 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है. वह लव 86 (1986), हत्या और जीते हैं शान से (1988), दो कैदी (1989), हम (1991), शोला और शबनम (1992), राजा बाबू (1994), कुली नंबर 1 (1995) साजन चले ससुराल (1996), हीरो नंबर 1 (1997), दुल्हे राजा और बड़े मियां छोटे मियां (1998), हसीना मान जाएगी और अनाड़ी नंबर 1 (1999), हद कर दी आपने (2000), जोड़ी नंबर 1 (2001) ), भागम भाग (2006), पार्टनर (2007), और हॉलिडे (2014) सहित कई फिल्मों में धमाल मचा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >