Imlie फेम Sumbul Touqeer ने आयुष्मान खुराना संग किया हैं काम, एक्टर ने इमली को दिया था खास नाम

टीवी सीरियल इमली की एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) शो में लीड़ रोल में दिखाई देती हैं. ये शो दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है औऱ इस वजह से सीरियल टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में हमेशा शामिल होता है. सुंबुल वैसे तो कुछ अन्य शोज में भी काम कर चुकी है, लेकिन क्या आपको मालूम है एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ भी काम कर चुकी हैं.

इमली यानी सुंबुल तौकीर खान आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म आर्टिकल 15’ में काम कर चुकी हैं. टेलीचक्कर के एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस से आयुष्मान के साथ काम करने को लेकर उनके अनुभव के बारे में पूछा गया. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, वह अभिनेता को एक बड़े भाई के रूप में संबोधित करती हैं और उनके साथ काम करने का उनका अनुभव शानदार रहा.

सुंबुल तौकीर खान ने आगे कहा कि आयुष्मान ने उनके लिए एक विशेष नाम रखा है जहां वह उन्हें फूल (Phool) के बजाय “जन्नत के फूल (Jannat Ke Fool)” कहते हैं. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि फिल्म के सेट पर दोनों बहुत सारे गाने गाते थे, कभी हिंदी में और कभी उर्दू में. वो शॉट से पहले एक साथ सीन पढ़ते थे.

Also Read: वर्कआउट कर समीरा रेड्डी ने किया वेट लॉस, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के उड़े होश, तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल

सुंबुल ने यह भी बताया किया कि आयुष्मान उनकी प्रेरणा हैं, जहां से अभिनेता ने शुरुआत की है, और अभी जहां पर वो पहुंचे है, वो सराहनीय है. बता दें कि साल एक्ट्रेस ने 2011 में टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य से करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वह इशारों-इशारों में नजर आई थीं.

इमली शो के ट्रैक की बात करें तो इन दिनों शो काफी दिलचस्प होता जा रहा है. आदित्य इमली को अंग्रेजी बोलना सिखा रहा है. इधर पूरा परिवार निशांत की शादी को लेकर परेशान चल रहा है. वहीं मालिनी के माता- पिता उसे आदित्य के साथ ही रहने को मजबूर कर रहे है. आने वाले एपिसोड में कई मोड़ आने वाले है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >