सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर इक्का नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. कोर्टरूम ड्रामा में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर मधुरा बनर्जी का किरदार निभाने वाली तिलोत्तमा शोम ने सनी देओल संग काम करने पर बात की.
Tillotama Shome On Working with Sunny Deol: सनी देओल संग काम करने पर क्या बोली तिलोत्तमा शोम
तिलोत्तमा शोम ने आईएनएस संग बातचीत में सनी देओल संग काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने बताया कि सनी शांत और इंट्रोवर्ट इंसान हैं, और वह खुद भी ऐसी ही हैं. एक्ट्रेस ने कहा, "लोगों को अक्सर लगता है कि जो कलाकार कैमरे के सामने काम करते हैं, वे रियल लाइफ में भी बहुत मिलनसार होंगे, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. सनी सर की सबसे खूबसूरत बात उनकी खामोशी है. इसमें भी अपनापन महसूस होता है. जब भी हमारी बातचीत हुई, उन्होंने हमेशा सम्मान, विनम्रता और दिल से अपनापन दिखाया. वह सच में एक ऐसे जेंटलमैन हैं, जो आज के समय में बहुत कम देखने को मिलते हैं."
Sunny Deol And Tillotama Shome Argument In Ikka: इक्का में सनी देओल और तिलोत्तमा की होती है बहस
फिल्म 'इक्का' में तिलोत्तमा शोम ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर मधुरा बनर्जी का किरदार निभाया है. फिल्म में कोर्टरूम के अंदर उनकी सीधी टक्कर सनी देओल के किरदार अर्जुन मेहरा से होती है, जो एक डिफेंस लॉयर हैं. मूवी के एक कोर्टरूम सीन में तिलोत्तमा, सनी देओल का मशहूर डायलॉग "ढाई किलो का हाथ" उन्हीं पर पलटकर बोलती नजर आती हैं.
Ikka Story: क्या है इक्का की कहानी
'इक्का' की कहानी मशहूर वकील अर्जुन मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार सनी देओल ने निभाया है. इंसाफ पर अटूट भरोसा रखने वाले अर्जुन की जिंदगी तब मुश्किल मोड़ पर पहुंच जाती है, जब उन्हें अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी शौर्यमन गौर (अक्षय खन्ना) का केस लड़ना पड़ता है. हाई-प्रोफाइल मर्डर अटेम्प्ट केस पर आधारित यह कोर्टरूम ड्रामा ट्विस्ट से भरपूर है. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन और प्रोडक्शन में बनी यह क्राइम थ्रिलर 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई.
ये भी पढ़ें: Ikka OTT Release Date: कानून का खेल खेलेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना, इस दिन रिलीज होगी कोर्टरूम थ्रिलर
