IFFI 2022: ‘आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, चिरंजीवी ने अपने नाम किया ये खिताब

IFFI 2022: एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का समापन हो गया. इस बार यह फिल्म फेस्टिवल गोवा के पंजिम में आयोजित किया गया था. इसमें कई सेलेब्स ने शिरकत की थी. क्लोजिंग सेरेमनी के दिन कई कलाकारों को अवॉर्ड्स दिए गए.

IFFI 2022: भारत का 53वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ. ये फिल्म फेस्टिवल 20 नवंबर को गोवा के पंजिम में आयोजित किया गया था. समारोह में 79 देशों से 280 फिल्में दिखाई गईं. इसमें दुनिया भर के सेलेब्रिटी ने शिरकत की. वहीं, समापन समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में विजेताओं की घोषणा की गई.

बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

स्पैनिश ड्रामा आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स (I Have Electric Dreams) को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. इसके बाद वाहिद मोबाशेरी (Vahid Mobasheri) को बेस्ट एक्टर (मेल) के खिताब से सम्मानित किया गया. वहीं डेनिएला मैरिन नवारो (Daniela Marin Navarro) को बेस्ट एक्टर (फीमेल) का खिताब मिला. फिल्म ‘सिनेमा बंदी’ (Cinema Bandi) को डेब्यू फीचर फिल्म अवॉर्ड मिला. तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी को ‘इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. अभिनेता ने पुरस्कार लेने के बाद अपने फैंस को धन्यवाद दिया.

गोवा में आयोजित 53वें आईएफएफआई, 2022 के विजेताओं की सूची

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म- आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) – डेनिएला मारिन नवारो, (आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स के लिए)

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) – वाहिद मोबाशेरी, (नो एंड के लिए)

  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – नादेर सेइवर (नो एंड के लिए)

  • निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीचर फिल्म – बिहाइंड द हेस्टैक्स के लिए असिमिना प्रोएड्रोउ

  • विशेष जूरी पुरस्कार – लव डियाज, (व्हेन द वेव्स आर गॉन के लिए)

  • सिनेमा बंदी के लिए निर्देशक – प्रवीण कंद्रगुला की पहली फीचर फिल्म के लिए विशेष उल्लेख

  • आईसीएफटी यूनेस्को गांधी मेडल – पायम एस्कंदर, (नरगेसी के लिए)

  • इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर – चिरंजीवी

Also Read: ऋचा चड्ढा के ‘गलवान सेज हाय’ ट्वीट पर मचा बवाल, जानिये किस स्टार ने किया सपोर्ट…किसने जताया विरोध
अनुराग सिंह ठाकुर ने कही ये बात

पुरस्कार समारोह में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “आईएफएफआई ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि हमें शिक्षित भी किया. फ्रांस के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए हमने फ्रांस को फोकस देश के रूप में स्वागत करते हुए अपने कान्स कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा दिया. उन्होंने आगे कहा, “इन-दिनों किफायती हैंडसेट और सस्ती डेटा की कीमतें लोगों को मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है, वह देखने में मदद कर रही है. लोग फिल्में देख रहे है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >