बायकॉट नेटफ्लिक्स ट्रेंड के बाद 'IC 814: द कंधार हाईजैक' में हुआ ये बड़ा बदलाव

IC 814 The Kandahar Hijack: नेटफ्लिक्स के हाल ही में रिलीज हुई अनुभव सिन्हा की निर्देशित वेब सीरीज "IC 814 द कंधार हाईजैक" में चल रहे कॉन्ट्रोवर्सी पर अब रोक लग गई है. सरकार की फटकार के बाद नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किया है कि सीरीज में बदलाव किए जाएंगे.

IC 814 The Kandahar Hijack: नेटफ्लिक्स पर पिछले हफ्ते रिलीज हुए वेब सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाइजैक’ ने सोशल मीडिया पर तबाही मचाई हुई है. जहां शुरुआत में सीरीज की जमकर तारीफ हो रही थी. वहीं, अब तारीफों ने विवादों का रास्ता पकड़ लिया. इसकी वजह से सोशल मीडिया पर हर तरफ बस एक ही हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, वह है हैशटैग बायकॉट नेटफ्लिक्स, बायकॉट बॉलीवुड.

क्या है IC 814 की कहानी?

अनुभव सिन्हा की निर्देशित ‘IC 814’ की कहानी साल 1999 में क्रिसमस से एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर को इंडियन एयरलाइंस के काठमांडू से दिल्ली जाने वाले एक प्लेन के हाईजैक के इर्द गिर्द घूमती है. इस फ्लाइट को 5 आतंकवादियों ने 40 मिनट में हाईजैक कर दिया था. इसके बाद यह प्लान अमृतसर, लाहौर और दुबई के रास्ते अफगानिस्तान के कंधार लैंड हुई थी. फ्लाइट को हाईजैक करने वाले इन पांच आतंकवादियों का कोड नेम भोला, शंकर, बर्गर, डॉक्टर और चीफ था.

Also Read: Netflix पर ‘IC 814’ देखने से पहले, इन सवालों के जवाब जरूर जानें

क्या है कंधार हाईजैक का पूरा विवाद?

IC 814 के पूरे विवाद की जड़ इन्हीं आतंकवादियों में से दो आतंकवादी के नाम की है. वह है भोला और शंकर. कॉन्ट्रोवर्सी की बात की जाए तो सुरजीत सिंह यादव नाम के एक व्यक्ति ने नेटफ्लिक्स की इस सीरीज के खिलाफ पीआईएल दर्ज कराया ताकि इस सीरीज को बैन किया जाए. उनका का मानना था कि उन दोनों हाईजैकर्स के नाम ऐतिहासिक रूप से गलत हैं. उनके इस एक्शन पर सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने भी उनका साथ दिया और ऐसे बायकॉट नेटफ्लिक्स ट्रेंड हुआ.

Also Read: Web Series IC 814 Fact or Conspiracy : कंधार विमान हाईजैक की कहानी पर क्यों बरपा है हंगामा

नेटफ्लिक्स ने क्या किए बदलाव?

IC 814 के मेकर्स ने सरकार की फटकार में बाद अब सीरीज में बदलाव कर दिए हैं. दरअसल, नेटफ्लिक्स ने अब अनाउंस किया है कि सीरीज के शुरुआती डिस्क्लेमर में आतंकवादियों के असल नाम को अपडेट किया जाएगा. इस बात की अनाउंसमेंट खुद नेटफ्लिक्स की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने एक स्टेटमेंट जारी कर की है. उन्होंने इस स्टेटमेंट में लिखा है कि 1999 में इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 के हाई जैकिंग से अपरिचित दर्शकों के लिए ओपनिंग डिस्क्लेमर अपडेट कर दिया गया है, जिसमें हाईजैकर्स के रियल नाम और कोड नाम बताए गए हैं. कोड नाम वही होंगे सीरीज में जो असल में इस्तेमाल किए गए थे.

IBC814 की स्टार कास्ट

IBC814 सीरीज का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. सीरीज के मुख्य भूमिकाओं में नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, विजय वर्मा, पत्रलेखा, कुमुद मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, अमृता पुरी, मनोज पाहवा, जैसी कई एक्टर्स शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >