Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की अंजलि मेहता ने शो का हिस्सा बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद को भाग्यशाली मानती हूं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी एक्ट्रेस सुनयना फौजदार ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अंजलि मेहता का किरदार निभाने के अनुभव साझा किए. जानिए कैसे उन्होंने रोल को स्वीकार किया और शो की लोकप्रियता पर क्या कहा.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सुनयना फौजदार कई लोकप्रिय धारावाहिकों का हिस्सा रह चुकी हैं. ‘कुबूल है’, ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ और ‘बेलन वाली बहू’ में अपने किरदारों से पहचान बनाने के बाद उन्हें असली फेम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मिली. इस शो में उन्होंने अंजलि मेहता का रोल निभाया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. इस बीच एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शो में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

कैसे मिला ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’?

हाल ही में हिंदी रश के पॉडकास्ट में सुनयना ने अपने करियर के सफर और कास्टिंग के अनुभव पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि अंजलि मेहता का किरदार निभाना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी थी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शो पहले से देखती थीं, तो उन्होंने कहा, “मैंने शो देखा था, लेकिन मेरे ससुराल वाले इसके बहुत बड़े फैन थे. शो के हर किरदार और कहानी से वे वाकिफ थे। मैंने उन्हें नहीं बताया कि मुझे यह रोल मिल गया है. पहले हफ्ते तक वे पूछते रहे कि मैं कहां जा रही हूं और मैं कहती रही कि मैं सिर्फ लुक टेस्ट के लिए जा रही हूं. बाद में जब एपिसोड ऑन-एयर हुआ, तभी उन्हें पता चला.”

शो का हिस्सा बनने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

सुनयना ने शो की लोकप्रियता पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, “कौन मना करेगा इस शो को. इतने सालों से ये लोगों के दिलों में है. मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि इस टीम का हिस्सा बनी. मेहनत पूरी टीम की है और मुझे दर्शकों से जो प्यार मिला वो मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.”

यह भी पढ़े: Dhadak 2 OTT Release: सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म थिएटर्स में फ्लॉप कमाई के बाद ओटीटी को तैयार, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >