हनी सिंह के कॉन्सर्ट में गेट पर चढ़ी फैन, रैपर बोले- मेरी ‘शेरनी फैन’

Honey Singh: मुंबई में हनी सिंह के कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई है.

Honey Singh: हाल ही में मुंबई के बांद्रा एमएमआरडीए ग्राउंड में बॉलीवुड रैपर यो यो हनी सिंह का कॉन्सर्ट हुआ था, जहां से एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला बंद गेट पर चढ़ने की कोशिश करती नजर आती है. इस घटना के बाद लोग कॉन्सर्ट की भीड़ और मैनेजमेंट को लेकर बात कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला.

गेट पर चढ़ी महिला, सिक्योरिटी से बहस

कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला गेट पार कर अंदर जाने की कोशिश करती नजर आई. सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोका, लेकिन वह गुस्से में आकर गार्ड से बहस करती रही. बताया जा रहा है कि कई लोग देर से पहुंचे थे, इसलिए उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया. कुछ लोगों का कहना है कि महिला स्टेज के पास जाना चाहती थी, जबकि उसके टिकट में इसकी इजाजत नहीं थी.

मैनेजमेंट पर उठे सवाल

इस घटना के बाद कई लोगों ने कॉन्सर्ट के मैनेजमेंट पर सवाल उठाए. कुछ लोगों का कहना है कि बिना सही टिकट वाले लोग भी अंदर चले गए, जिससे वहां भीड़ और अव्यवस्था बढ़ गई. सोशल मीडिया पर इसको लेकर मिली-जुली रिएक्शन देखने को मिल रही है.

हनी सिंह का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो पर यो यो हनी सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए महिला को ‘मेरी शेरनी फैन’ कहा, जो अब काफी चर्चा में है.

कॉन्सर्ट में गूंजे हनी सिंह के सुपरहिट गाने

मुंबई में हुए में हनी सिंह के कॉन्सर्ट में फैंस को उनके कई सुपरहिट गाने सुनने को मिले. उन्होंने स्टेज पर ‘ब्राउन रंग’, ‘लुंगी डांस’, ‘ब्लू आइज’ और ‘देसी कलाकार’ जैसे हिट गानों पर परफॉर्म किया, जिन पर दर्शक झूम उठे. इसके अलावा ‘डोप डोप’ गाने ने भी माहौल को और जोश से भर दिया है. पूरे कॉन्सर्ट के दौरान फैंस का उत्साह देखने लायक था और हर गाने पर लोग जमकर एंजॉय करते नजर आए.

अब कहां होगा अगला कॉन्सर्ट ?

हनी सिंह ने अपना माई स्टोरी वर्ल्ड टूर 6 फरवरी 2026 को दुबई से शुरू किया था. यह टूर उनके करियर और म्यूजिक सफर को दिखाता है. इससे पहले हनी सिंह दिल्ली कॉन्सर्ट में नजर आए थे. मुंबई में परफॉर्म करने के बाद सिंगर अब अपने टूर को आगे बढ़ाते हुए अलग-अलग शहरों में नजर आएंगे. वह 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ और 9 मई को कोलकाता में शो करेंगे. इसके बाद 16 मई को बेंगलुरु में उनका यह टूर खत्म होगा.

यह भी पढ़ें: 2025 में बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने कमाया सबसे ज्यादा मुनाफा, जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >