ऑडीशन के दौरान मेरा अभिनय खराब होता था: लेडी गागा

लॉस एंजिलिस : आज के समय की मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा का कहना है कि एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें लगने लगा था कि वह कभी एक्टर नहीं बन सकतीं क्योंकि ऑडीशन के वक्त उनका अभिनय खराब होता था. गागा (32) ‘ए स्टार इज बॉर्न’ से अभिनय की शुरूआत कर रही हैं […]

लॉस एंजिलिस : आज के समय की मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा का कहना है कि एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें लगने लगा था कि वह कभी एक्टर नहीं बन सकतीं क्योंकि ऑडीशन के वक्त उनका अभिनय खराब होता था. गागा (32) ‘ए स्टार इज बॉर्न’ से अभिनय की शुरूआत कर रही हैं और उनका कहना है कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिलेगा.

गागा ने ‘ईऑनलाइन’ को बताया, ‘‘मैं अभिनेत्री नहीं बन सकी, ऑडिशन में मेरा अभिनय खराब था. मुझे कभी काम नहीं मिला.’ उन्होंने इसका श्रेय एक्टर ब्रैडले कूपर को दिया जिन्होंने उनकी क्षमताओं को पहचाना. गागा ने कहा, ‘‘इस पूरी प्रक्रिया में सबसे चुनौतीपूर्ण था रोल के मुताबिक खुद को संवेदनशील दिखाना…लेकिन उन्होंने मुझे बहुत सहज महसूस कराया.’ यह फिल्म पांच अक्टूबर को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >