HIT 3 Worldwide Collection: हिट 3 बनी वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर, जाट-रेड 2 को पछारते हुए कमाए इतने करोड़

HIT 3 Worldwide Collection: तेलुगु अभिनेता नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म हिट: द थर्ड केस, 1 मई को दुनिया भर में स्क्रीन पर उतरी. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. तेलुगु भाषा की यह मूवी विशाखापत्तनम के एक टॉप एचआईटी अधिकारी अर्जुन सरकार के बारे में है, जिसे जांच के उद्देश्य से जम्मू और कश्मीर भेजा जाता है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितना करोड़ कमाए.

HIT 3 Worldwide Collection: साउथ सुपरस्टार नानी की हालिया रिलीज हिट 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. सैलेश कोलानू की ओर से निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. एक्स पर नेटिजन्स इसे मस्ट वॉच और ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. ए-रेटेड तेलुगु फिल्म ने अपने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की और नया बेंचमार्क स्थापित किया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

हिट 3 ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

हिट 3 ने दुनियाभर में 35 करोड़ रुपये की मजबूत शुरुआत की, जो उनकी सबसे बड़ी ओपनर बन गई. यह फिल्म नानी के लिए सबसे बड़ी ओपनर बन गई, जिसने उनके पिछले रिकॉर्ड दशहरा (31 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया. दिलचस्प बात यह है कि हिट: द थर्ड केस एक ए-रेटेड क्राइम एक्शन थ्रिलर है. हिट 3 के लिए इस तरह की रिकॉर्ड शुरुआत तेलुगु सिनेमा में ऐतिहासिक है. मूवी ने सनी देओल की जाट, अक्षय कुमार की केसरी 2, रेड 2 और संजय दत्त की द भूतनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

हिट 3 के बारे में

शैलेश की हिट 3 में एसपी अर्जुन सरकार (नानी) देश भर में एक ही तरह की कार्यप्रणाली से होने वाली हत्याओं की एक सीरीज को सुलझाते हैं. इन हत्याओं के पीछे का रहस्य सिर्फ एक सीरियल किलर से कहीं ज्यादा भयावह है. श्रीनिधि ने फिल्म में मृदुला का किरदार निभाया है, जबकि प्रतीक ने अल्फा का किरदार निभाया है. मूवी में हिट फ्रैंचाइज के कुछ पुराने किरदारों के कैमियो दिखाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >