Hisaab Barabar Trailer: अब होगा स्कैमर्स का ‘हिसाब बराबर’, आर. माधवन की फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज

Hisaab Barabar Trailer: आर. माधवन की ओटीटी फिल्म ‘हिसाब बराबर’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें माधवन की दमदार डायलॉग डिलीवरी और बेहतरीन किरदार देखने को मिल रहा है.

Hisaab Barabar Trailer: अजय देवगन स्टारर ‘शैतान’ में तांत्रिक का खूंखार किरदार निभाने के बाद एक्टर आर. माधवन अपनी अगली फिल्म ‘हिसाब बराबर’ में एक ईमानदार आम आदमी के रूप में स्कैमर्स का सफाया करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनके किरदार का नाम राधे मोहन शर्मा है, जो अपने उसूलों का पक्का आदमी है. अपने काम-काज के दौरान उसे एक बड़े फाइनेंशियल घोटाले का पता चलता है, जिसके निपटारे के लिए वह एक प्लान बनाता है. इसकी झलक हम उनकी इस फिल्म के ट्रेलर में देख सकते हैं.

यहां देखें ट्रेलर:

कैसा है ‘हिसाब बराबर’ का ट्रेलर?

‘हिसाब बराबर’ का निर्देशन अश्विनी धीर कर रहे हैं. यह फिल्म 24 जनवरी को जी5 पर हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में स्ट्रीम होगी. अब फिल्म का ट्रेलर में रिलीज हो गया है, जिसकी शुरुआत में आर. माधवन टीटी राधे मोहन के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो 27.50 पैसे के हिसाब के लिए कंप्लेंट फाइल करते हैं. इसी बीच उन्हें एक आदमी एक आदमी अपने एकाउंट्स चेक करने के लिए कहता है, जिसमें राधे मोहन को समझ आता है कि उस आदमी के साथ स्कैम हो रहा है. जब वह उस आदमी से यह कहता है तब वह कह देता है कि उसे कानूनी चक्कर में नहीं पड़ना है, लेकिन राधे मोहन इस सकाम की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुट जाता है. अब कहानी आम आदमी के हक और स्कैमर्स के इर्द-गिर्द घूमती है.

हिसाब बराबर का जबरदस्त डायलॉग

‘हिसाब बराबर’ के ट्रेलर में कई जबरदस्त डायलॉग भी सुनाई दिए है, जो दर्शकों को ट्रेलर के अंत तक बांधे रखती है. इसमें सबसे बेहतरीन आर. माधवन के किरदार राधे का है, जो कहता है- ‘ये नया इंडिया है सर जी, छोड़ेगा नहीं, सबका करेगा हिसाब बराबर।’ साथ ही फिल्म में कॉमेडी सींस भी मजेदार हैं, कॉमिक अंदाज में ही सोशल मैसेज दिया जा रहा है.इस फिल्म में आर. माधवन के अलावा नील नीतिन मुकेश, कीर्ति कुल्हारी और टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी हैं.

यह भी पढ़े: Fateh: बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करेगी सोनू सूद की फिल्म, रिलीज डे पर टिकट प्राइज हुआ 99 रुपये, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >